कानपुर नगर20 मई 2026*वाहन पार्किंग की नीलामी 23 मई को होगी
कानपुर नगर*नायब तहसीलदार खास, घाटमपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील स्थित वाहन पार्किंग स्थल की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु दिनांक 01 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए की जानी प्रस्तावित है। उक्त नीलामी दिनांक 23 मई 2026 को प्रातः 11 बजे तहसील सभागार कक्ष, घाटमपुर में सार्वजनिक बोली के माध्यम से सम्पन्न करायी जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। नीलामी में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों को 5000 रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। नीलामी की न्यूनतम बोली 25000 रुपये निर्धारित की गई है तथा पार्किंग स्थल उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में छोड़ा जाएगा।
उच्चतम बोलीदाता द्वारा निर्धारित धनराशि जमा न किए जाने की स्थिति में उसकी जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी तथा द्वितीय उच्चतम बोलीदाता को अवसर प्रदान किया जाएगा। अन्य समस्त देय धनराशि, स्टाम्प शुल्क एवं बिजली आदि का व्यय नीलामी प्राप्त करने वाले पक्षकार को स्वयं वहन करना होगा। नीलामी से संबंधित समस्त अधिनियम एवं नियम नीलामी प्राप्तकर्ता पर लागू होंगे।

More Stories
सुल्तानपुर12जुलाई26*कबाड़ गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका*
नोयडा/भोजपुर12जुलाई26*न भूतो,न भविष्यति : इस्सयोग आध्यात्मिक क्रांति
कौशाम्बी12जुलाई26*विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित*