लखनऊ 29अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आज बलिया दौरा पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, दोपहर 1 बजे बलिया पहुंचेंगे CM योगी, हवाई सर्वेक्षण कर हालात का लेंगे जायजा, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटेंगे, अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की करेंगे समीक्षा
➡देवरिया, आज देवरिया दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, 10 बजे के बाद मझौलीराज पहुंचेंगे सीएम, 305 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे सीएम, परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, जनसभा को भी संबोधित करेंगे सीएम योगी, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा
➡दिल्ली, अंशुमन शर्मा, IRS NTA में संयुक्त सचिव नियुक्त, नियुक्ति को ACC की मंजूरी, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने दी स्वीकृति, NTA, उच्च शिक्षा विभाग के अधीन है, 5 वर्ष या अगले आदेश तक, जो पहले हो, NTA में निदेशक के रिक्त पद के कारण व्यवस्था की गई
➡दिल्ली, NTA में नई नियुक्ति हुई, सत्या एस. IRS निदेशक नियुक्त किए गए, केंद्रीय भर्ती योजना के तहत नियुक्ति, पार्श्व स्थानांतरण के आधार पर नियुक्ति, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी, CSB की सिफारिश को मंजूरी दी, नियुक्ति 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगी, दोनों में जो पहले होगा, वही प्रभावी होगा
➡दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, IAS में प्रमोशन का रास्ता साफ, केंद्र सरकार ने SCS चयन सूचियां अधिसूचित कीं, 2019 की चयन सूची में 18 अधिकारी शामिल, 2020 की चयन सूची में 5 अधिकारियों के नाम, प्रमोशन कोटे के तहत होगी IAS में नियुक्ति
➡दिल्ली, सीएनजी की कीमत में 4 रुपये की बढ़ोतरी, दिल्ली NCR में 4 रुपये प्रति किलो महंगी हुई CNG, बढ़ी हुई कीमत आज से लागू होगी
➡दिल्ली, राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का बयान, ‘किसी भी अपराध में पीड़ित के साथ संवेदना होती’, ‘पीड़ित के साथ सभ्य समाज की संवेदना होती है’, ‘पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होता है’, ‘हत्या जैसे संगीन अपराध में जाति तलाशना संवेदनहीनता है’, ‘यह कहना कि उसकी जाति के लोगों में आक्रोश है’, दुख को जाति के दायरे में सीमित करना है- जयंत, ‘ऐसी घड़ी में जाति, विचारधारा से ऊपर उठना चाहिए’, क्योंकि सबसे पहले हम इंसान हैं- जयंत चौधरी, अंकित बाल्यान के परिवार को न्याय मिले- जयंत, ‘यह किसी एक जाति या गोत्र का विषय नहीं है’
➡सहारनपुर, थाना मंडी पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, हत्या के प्रयास का वांछित बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद, थाना मंडी क्षेत्र की घटना
➡झांसी, झांसी के मोठ में पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद, मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, मोठ थाना क्षेत्र का मामला
➡मेरठ, मेरठ में युवक की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने पहले चाकू मारा फिर गोली मारी, मृतक की पहचान सालीम के रूप में, पुलिस ने 2 घंटे में हत्या का किया खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया, शहजाद और गुलजार गिरफ्तार, साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरेस्ट, थाना सरूरपुर क्षेत्र की घटना
➡झांसी, नदी किनारे युवक पर मगरमच्छ का हमला, मगरमच्छ युवक को गहरे पानी में खींच ले गया, SDRF और पुलिस टीम मौके पर मौजूद, नदी में युवक की तलाश तेज, एरच थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, शराब के ठेके के बाहर मारपीट करते दिखे युवक, वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, शहर कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना
➡कासगंज, कासगंज में 4 दोस्त नहर में नहाने उतरे, नहाते समय एक दोस्त का बिगड़ा बैलेंस, तेज पानी के बहाव में बह गया युवक, दोस्तों ने पकड़ने का किया प्रयास, तेज बहाव के चलते युवक को नहीं बचा सके, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू, सदर कोतवाली क्षेत्र की हजारा नहर का मामला
➡फतेहपुर, 12वीं के छात्र तेजस की मौत का मामला, मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया, मृतक छात्र की मां की तहरीर पर FIR दर्ज, विद्यालय प्रबंधक राकेश त्रिवेदी पर मुकदमा, प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी पर भी मुकदमा, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज, नकल की पर्ची मिलने पर पिटाई का आरोप, पिटाई के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान छात्र की मौत का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
————————————————————————————

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
नई दिल्ली 29 अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*