May 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

राजनांदगांव20मई26*क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी

राजनांदगांव20मई26*क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी

राजनांदगांव20मई26*क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का आंदोलन सातवें दिन भी जारी, प्रबंधन पर साजिश का आरोप

आरती कपूर की खास खबर यूपीआजतक

राजनांदगांव | 20 मई 2026
राजनांदगांव जिले के जोरातराई स्थित क्रेस्ट कंपनी में मजदूरों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि शासन के नियमों के अनुसार कुशल, अर्धकुशल और उच्च कुशल श्रेणी के मुताबिक वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (छ. मु. मो.) के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने लगभग 600 मजदूरों में से केवल 90 मजदूरों का ही वर्गीकरण किया है, जबकि बाकी मजदूरों को अब तक इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसी मामले को लेकर 19 मई 2026 से श्रम निरीक्षकों द्वारा मजदूरों के बयान लिए जा रहे थे, जो 20 मई को पूरे हुए।
आंदोलनकारी मजदूरों ने आरोप लगाया कि श्रमिकों की बढ़ती एकजुटता से प्रबंधन बौखला गया है और बाहरी लोगों को कंपनी के दूसरे गेट से शराब पिलाकर गाड़ियों में भरकर लाया जा रहा है। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और संदिग्ध लोगों को वापस भेज दिया।
धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जनपद सदस्य मोहनीश धनकर, पत्रकार लुमन दास साहू और मनगटा के सरपंच वैद्यनाथ सिंहा मौजूद रहे। नेताओं ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। साथ ही भोजन व्यवस्था के लिए 50 किलो चावल सहयोग देने की घोषणा भी की गई।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भीमराव बागड़े ने बताया कि विभिन्न कंपनियों और संगठनों द्वारा आंदोलनरत मजदूरों को आर्थिक और खाद्यान्न सहायता दी जा रही है। इसमें जय श्री ग्रेन महमारा कंपनी, वर्धमान कंपनी टेड़ेसरा, सोना बेवरेजेस रसमडा, टॉपवर्थ कंपनी, वेलकम डिस्टलरी बिलासपुर सहित कई संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने सहयोग प्रदान किया है।
मजदूर संगठनों ने जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर मजदूरों का वर्गीकरण, बैलेंसशीट के आधार पर बोनस और वेतन वृद्धि की मांग पूरी करने की अपील की है।
सभा का संचालन तुलसी देवदास और पुनाराम साहू ने किया।
इस संबंध में जानकारी छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के महामंत्री पुनाराम साहू ने दी।
संपर्क : 7999946748