कानपुर नगर, 20 मई 2026*कलक्ट्रेट परिसर में दुकानोंकी नीलामी प्रक्रिया 25 मई को
सहायक प्रभारी अधिकारी (नज़ारत), कानपुर नगर ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दुकानों की वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु नीलामी प्रक्रिया दिनांक 25 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। नीलामी में मस्जिद के बगल स्थित सुप्रीम कैन्टीन (चाय-चाट की दुकान) तथा कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पीछे तहसील सदर की ओर स्थित पान की दुकान शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया दिनांक 25 मई 2026 को सायं 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, कानपुर नगर में सम्पन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति एवं बोलीदाता निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।
नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी नाजिर सदर से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को जमानत धनराशि के रूप में रुपए 10,000 अग्रिम रूप से जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार अधिकतम बोलीदाता के पक्ष में सम्पन्न की जाएगी।

More Stories
नॉएडा 29अगस्त 26*नोएडा में 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन का बड़ा खुलासा!
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”