हरदोई20मई26*स्कूटी सवार शिक्षिका और शिक्षामित्र की दर्दनाक मौत,तेज रफ्तार पिकप बनी काल
हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।चिंतालपुरवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में प्राथमिक विद्यालय झौंनीपुरवा में तैनात शिक्षिका रुचि सचान और शिक्षामित्र रुचि पाल गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनकी हालत नाजुक बनी रही।
देर रात इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बुधवार सुबह इलाके में शोक का माहौल दिखाई दिया।पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,