सुल्तानपुर18मई26*सपा प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणीके विरोधमें परशुराम यूवा वाहनी का प्रदर्शन
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला संयोजक उदय प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में कुड़वार कस्बे में सपा प्रवक्ता का पुतला फूंका गया और जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी से लोगों में भारी आक्रोश है और ऐसी बयानबाजी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है !!

More Stories
पंजाब19अगस्त26*अबोहरबार एसो. के चुनाव 11 सितम्बर को
अबोहर पंजाब19अगस्त26*रामसरा निवासी एडवोकेट रवि कड़वासरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मथुरा 19 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 02 अभियुक्तगण को 01-01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*