प्रयागराज १४ मई २६ * शादी का झांसा देकर लगातार बनाता रहा युवती के साथ शारीरिक संबंध, जबरन दवा खिलाकर गिरवाया पेट में पल रहा बच्चा
कोरांव प्रयागराज। कोरांव बाजार में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कई वर्षों से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं युवती को गर्भवती होने के बाद जबरन दवा खिलाकर बच्चा गिरवाने का आरोप युवती द्वारा लगाया गया है। कोरांव निवासी एक युवती के साथ कई वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। संबंध बनाने के बाद युवती गर्भवती हो तो युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन दवा खिलाकर पेट में पल रहे बच्चे को गिरवा दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि मामले को छिपाने के लिए युवक व उसके परिजनों के द्वारा लगातार पीड़िता पर दबाव बनाते रहे कि अगर यह मामला थाने या अन्य अधिकारियों के पास गया तो तुमको तथा तुम्हारे परिजनों को जान से मार देंगे। पीड़ित की बातों पर गौर किया जाए तो उसने बताया कि पहले दोस्ती किया उसके बाद घर में अकेली होने का फायदा उठाते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। पेट में बच्चा की जानकारी मैं दी तो युवक क्रोधित होकर मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए परिजनों के साथ मिलकर जबरन दवा खिलाकर बच्चा गिरवा दिया। गुरुवार को पीड़िता ने बताया कि जब थाने गई तो थाने पर उक्त व्यक्ति ने शादी करने की बात कही। लेकिन थाना पुलिस कोरांव की हीला हवाली के कारण पीड़िता पर ही प्रार्थना पत्र वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले को लेकर गुरुवार को शाम 5 बजे के करीब एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा डीसीपी के यहां शिकायती पत्र दिया गया है। मुझे जांच मिली हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उभय पक्षों को शुक्रवार को बुलवाया गया है। मामले की पड़ताल कर जो भी तथ्य सही पाए जाएंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कानपुर नगर14मई26*सफ़ाई कर्मचारियों सहित संघ के नेताओं ने किया आव्हान
मथुरा 14 मई 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को 02 अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 14 मई 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार ।*