July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चंडीगढ़ १४ मई २६ * हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें

लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*

लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*

• *लगभग 1400 खिलाड़ियों की सहभागिता से सशक्त हुई राष्ट्रीय खेल भावना ।*
• *उत्तर प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों को मिल रहा भर्ती, पदोन्नति एवं प्रोत्साहन का लाभ ।*
• *खेल अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम ।*
*(पुलिस महानिदेशक उ0प्र0)*

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन समारोह आज दिनांक 13.05.2026 को *मुख्य अतिथि श्री राजीव कृष्ण* पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ ।
समारोह के दौरान *पुलिस महानिदेशक उ0प्र0* द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं से आई 42 टीमों के लगभग 1400 खिलाड़ियों, जिनमें लगभग 300 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं, ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, खेल कौशल एवं संघर्ष भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेडल विजेता ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी एक चैंपियन है । खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों, समयाभाव एवं चोट जैसी चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाने में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कोच, टीम मैनेजरों एवं संस्था प्रमुखों की भी प्रशंसा की, जिन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराकर इस मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । साथ ही दर्शकों एवं आयोजन समिति की भूमिका को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया ।

अपर निदेशक (एसआईबी) *श्रीमती विनीता शर्मा* ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल के लिए खेल केवल फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा एवं कर्तव्य निर्वहन हेतु आवश्यक मानसिक दृढ़ता, शारीरिक क्षमता एवं अनुशासन का आधार है । उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस को बधाई दी ।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी *डा0 रामकृष्ण स्वर्णकार* ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रतियोगिता की तैयारियों के दौरान निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया । उन्होंने ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विभिन्न पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों, कर्मचारियों, टीम मैनेजरों, खिलाड़ियों, आयोजन से जुड़े समस्त स्टाफ एवं पीएसी बल के कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

*प्रतियोगिता में विजेताओं का विवरण-*
*टेबिल टेनिस मेंस सिंगल*
1. बारडी बोरा (असम पुलिस) गोल्ड मेडल
2.सुभ्रत राज वर्मा (यू0पी0पुलिस) सिल्वर मेडल
3.अश्विन (हरियाणा पुलिस) व राहुल चौधरी(यू0पी0पुलिस) ब्रोंज मेडल

*टेबिल टेनिस मिक्स डबल*
1.अभिषेक सिंह व मिनाक्षी भट्ट(सी0आर0पी0एफ0) – गोल्ड मेडल
2.आर0 के0 बिक्रमजीत सिंह व एस0 असाना (मणिपुर) सिल्वर मेडल
3.सोरोभ व कात्यायनी शर्मा (आई0टी0बी0पी0)- ब्रोंज मेडल

*बैडमिंनटन प्रतियोगिता वुमेन सिंगल*
1.आशी रावत (सी0आई0एस0एफ0)- गोल्ड मेडल
2.प्रसिता पी0(सी0आई0एस0एफ0) सिल्वर मेडल
3.सिमरन चौधरी (उ0प्र0 पुलिस) ब्रोंज मेडल

*बैडमिंनटन प्रतियोगिता मेन सिंगल*
1.भरत राघव (सी0आर0पी0एफ0) गोल्ड मेडल
2.राजन यादव (उ0प्र0 पुलिस) सिल्वर मेडल
3.जुनैद अंसारी (उ0प्र0 पुलिस) -ब्रोंज मेडल

*टेबल टेनिस मेन्स चैम्पियन्स ट्राफी*
1. उत्तर प्रदेश
2. मणिपुर
*टेबल टेनिस वुमेन्स चैम्पियन्स ट्राफी*
1.उत्तर प्रदेश
2. मणिपुर
*बैडमिन्टन ओवरआल चैम्पियन्स ट्राफी*
1.मिजोरम
2.सी0आर0पी0एफ0

कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम श्री बिनोद कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री आशुतोष राय, सचिव, खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 श्री सुहास एल0वाई0, उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव/पुलिस महानिरीक्षक डॉ0 प्रीतिंदर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ अनुभाग लखनऊ श्री किरीट राठौड़, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर अनुभाग कानपुर श्री अतुल शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।