लखनऊ13मई26*यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 15 की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। उन्नाव, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ समेत कई जिलों में पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए, जबकि कई जगह रेल यातायात प्रभावित हुआ। उन्नाव में चलती कार पर पेड़ गिरने का वीडियो सामने आया है। प्रदेशभर में तूफान से जुड़े हादसों में मां-बेटे समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बदायूं और फतेहपुर में सबसे ज्यादा पांच-पांच मौतें दर्ज हुईं। प्रयागराज, बांदा, जौनपुर और प्रतापगढ़ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव और सीतापुर समेत कई जिलों में अगले तीन घंटे के लिए बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*