May 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 12 मई26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।

बांदा 12 मई26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।

*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*

*बांदा 12 मई26*पुलिस लाइन में शोक सभा में मृत पुलिसकर्मी को अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।

बांदा पुलिस परिवार द्वारा मृत पुलिसकर्मी के पार्थिव शरीर पर रीत चढ़ाकर दी गई श्रद्धांजलि, मृतक के परिजनों को ढ़ांढस बंधा हर सम्भव मदद का दिया आश्वाशन ।*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा* -दिनांक 12.05.2026 को पुलिस लाइन बांदा में मृत पुलिसकर्मी को शोक परेड में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी गई ।
गौरतलब हो कि पुलिस लाइन बांदा में तैनात मु0आ0 भास्कर द्विवेदी निवासी निरिया थाना करछना जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे एवं 01.11.1986 को आरक्षी के पद पर उ0प्र0 पुलिस में भर्ती हुए थे । पुलिस लाइन ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गये ।
जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बांदा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा कल दिनांक 11.05.2026 को मृत घोषित कर दिया गया ।
पुलिस लाइन बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम बांदा श्री राजेश एस व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल सहित समस्त पुलिस परिवार द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
अधिकारियों द्वारा मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी गई । उन्होने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का आश्वासन दिया तथा अश्वस्त किया की दुःख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है ।