August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास12मई26*डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा निगरानी, सतर्कता

रोहतास12मई26*डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा निगरानी, सतर्कता

रोहतास12मई26*डीडीयू जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा निगरानी, सतर्कता एवं समन्वित सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाने पर जोर गया जंक्शन सहित अन्य प्रमुख रेल परिसरों में भी सतत सतर्कता के निर्देश*
____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻

दिनांक: 12.05.2026
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में यात्रियों, रेलकर्मियों एवं रेल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं तकनीक समर्थ बनाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आज आयोजित समीक्षा बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना ने डीडीयू जंक्शन, यार्ड, रेलवे कॉलोनी तथा संबद्ध रेल परिसरों में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों, निगरानी प्रणालियों एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में आरपीएफ के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता एवं संवेदनशीलता भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यस्थलों एवं रेल परिसरों में किसी भी असामान्य गतिविधि अथवा संदिग्ध स्थिति के प्रति सजग रहते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षा विभाग के साथ समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
समीक्षा के दौरान स्टेशन

परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, प्लेटफॉर्म, यार्ड, समपार फाटकों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी नेटवर्क, सुरक्षा बलों की नियमित गश्ती, अधिकृत आवागमन, आईडी जांच, स्कैनिंग उपकरणों, मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकता आधारित ड्रोन सहित आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग एवं पर्याप्त उपलब्धता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।रेल परिसरों में कार्यरत संविदा कर्मियों के अधिकृत पहचान पत्रों के अनिवार्य प्रदर्शन एवं नियमित सत्यापन की व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने को कहा गया।

इसके साथ ही संभावित संवेदनशील एवं दृष्टि से ओझल स्थलों की पहचान, रेल पथ एवं परिसरों के आसपास झाड़ियों एवं वनस्पतियों की साफ-सफाई, अनुपयोगी अथवा परित्यक्त भवनों एवं संरचनाओं की समीक्षा तथा नियमित फील्ड मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में स्टेशन परिसरों एवं रेलवे कॉलोनियों में निर्धारित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, संवेदनशील प्रवेश बिंदुओं एवं आवागमन व्यवस्थाओं की पुनर्समीक्षा, अधिकृत एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने तथा वाहन एवं मानव आवागमन की प्रभावी मॉनिटरिंग को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।

मंडल रेल प्रबंधक ने रेल सुरक्षा तंत्र के साथ-साथ जीआरपी, स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस तथा अन्य संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के साथ सतत समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं आवश्यकता आधारित संयुक्त सतर्कता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने डीडीयू जंक्शन के साथ-साथ गया जंक्शन सहित मंडल के अन्य प्रमुख रेल परिसरों में भी सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी सतर्कता, नियमित समीक्षा तथा समन्वित कार्यप्रणाली को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

Taza Khabar