पानीपत11मई26* घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग दंपति ने दी जान, बहू पर मारपीट के आरोप
हरियाणा के पानीपत में घरेलू विवाद से परेशान होकर बुजुर्ग सास-ससुर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बहू आए दिन सास-ससुर के साथ मारपीट करती थी और घर में लगातार विवाद रहता था। बताया गया कि बेटा भी इस मामले में कुछ नहीं बोलता था, जिससे बुजुर्ग दंपति मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे।
परिजनों के अनुसार बहू दिल्ली के मॉडर्न माहौल में पली-बढ़ी थी और शादी के बाद गांव के वातावरण में खुद को ढाल नहीं पा रही थी। उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर सास-ससुर अक्सर टोका-टाकी करते थे, जिसके बाद घर में झगड़े बढ़ते चले गए और मामला बड़े क्लेश में बदल गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*