October 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें..............*

नई दिल्ली11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें…………..*

नई दिल्ली11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें…………..*

➡बागपत-सीएम योगी का बागपत का दौरा आज,श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में पहुंचेंगे CM,खोखरा भगवानपुर नांगल में होगा कार्यक्रम,
दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री,नव नाथ मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे शामिल,आठ मान के भंडारे में भी होंगे शामिल,3:45 बजे गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे.

 

➡ वाराणशी-काशी में सोमनाथ संकल्प महोत्सव आज,काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में आयोजन,त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय हॉल में 9 बजे से कार्यक्रम,सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर विशेष आयोजन ,राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी रहेंगी मौजूद,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करेंगे शिरकत,आस्था और गौरव पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम.

➡ आगरा- आज आगरा दौरे पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, दोपहर 2 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंचेंगे ,सर्किट हाउस में पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे,विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक ,खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह के घर जाएंगे.

➡ नोएडा- गेट के नीचे दबकर बच्चे की मौत,अचानक से बिल्डिंग का गेट गिरा,बच्चे ने गेट में दबकर तोड़ा अपना दम,लोगों ने गेट हटाकर बच्चे को निकाला,पूरी दर्दनाक घटना CCTV कैमरे में कैद,फेज़ 2 क्षेत्र स्थित गेझा इलाके की घटना.

➡ सिद्धार्थनगर-सिद्धार्थनगर में जंगली सूअर का आतंक,सुबह 5 बजे घर में घुसा जंगली सूअर,सूअर ने सास-बहू पर किया हमला,
सास को बचाने पहुंची बहू भी बनी शिकार,ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घेरकर मार डाला,कठेला समय माता थाना क्षेत्र की घटना.

➡ बरेली-बाइक सवारों ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल,बहेड़ी थाना क्षेत्र के पास की घटना.

➡ मेरठ- लोहियानगर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़,मुठभेड़ में अमन ओबेरॉय के पैर में लगी गोली,साथी नवीन उपाध्याय भी पुलिस के हत्थे चढ़ा,कब्जे से पिस्टल, तमंचा, कारतूस, खोखे बरामद,30 अप्रैल को जुर्रानपुर में की थी फायरिंग,अमन, योगेश, योगेंद्र के घर पर हुई थी फायरिंग,अमन पर 4 और रमेश पर 2 मुकदमे दर्ज,काशीराम कॉलोनी के पास हुई मुठभेड़.

➡ बाराबंकी- बस ड्राइवर को डीसीएम ने मारी टक्कर,खराब बस की मरम्मत करा रहा था ड्राइवर,ड्राइवर को पीछे से आई डीसीएम ने मारी टक्कर,बस ड्राइवर अमित कुमार की मौके पर मौत,सूचना पर सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची,हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल,सफदरगंज थाना क्षेत्र का मामला.

 

➡इटावा- बाइक सवार 3 दोस्त हुए हादसे का शिकार,शराब के नशे में थे बाइक सवार 3 दोस्त ,हादसे में विनोद प्रजापति की मौत,
दो युवक घायल, सीएचसी में इलाज जारी,डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित किया,भरथना कोतवाली क्षेत्र की घटना.

➡ झांसी-प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी,होटल रॉयल इन में जहर खाकर जान दी,डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया,शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा, पुलिस मामले की जांच में जुटी .

➡बलरामपुर-रसोई गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन,अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा,बालाजी गैस एजेंसी के बाहर किया प्रदर्शन,नाराज लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम,चक्का जाम से यातायात व्यवस्था प्रभावित,कई हफ्तों बाद भी सिलेंडर न मिलने का आरोप,
गोदाम के चक्कर काटने को मजबूर लोग,सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी,शिकायतों की निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन,
बलरामपुर-तुलसीपुर रोड के पास का मामला.

➡ललितपुर-ललितपुर में IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार, कई बड़े चेहरे अब भी बाहर,30 लाख की संपत्ति और बैंक खाते फ्रीज,आरोपियों से 12 फोन, एक लैपटॉप बरामद,ग्रैंड विटारा कार भी पुलिस ने की जब्त,ATM, चेकबुक और पासबुक भी मिली,
फेयरप्ले गेम के जरिए चल रहा था सट्टा,सदर कोतवाली के पिसनारी मोहल्ले में कार्रवाई.

 

————————————————————————————

Taza Khabar