लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- योगी सरकार में जल जीवन मिशन को बड़ा बजट, केंद्र-यूपी सरकार से करीब 28 हजार करोड़ आवंटित, जल जीवन मिशन 2.0 से ग्रामीण इलाकों को राहत, दिसंबर 2028 तक बढ़ी जल जीवन मिशन की डेडलाइन, 2.62 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक जल पहुंचाने का लक्ष्य, यूपी को केंद्र से 13,425 करोड़ रुपये का आवंटन, प्रदेश सरकार भी देगी करीब 15 हजार करोड़ रुपये, बुंदेलखंड-विंध्य में पानी की गुणवत्ता पर विशेष फोकस, रसायनिक तत्वों की जांच कर पानी बनेगा पीने योग्य, गांवों की समितियों को सौंपेंगे पंप हाउस-पानी टंकियां, 10 साल तक संचालन-रखरखाव की संयुक्त जिम्मेदारी, जल स्रोतों के संरक्षण पर भी सरकार का विशेष जोर, अब तक 2.43 करोड़ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा कनेक्शन, 2026-27 तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी तेज, 2027 में केंद्र सरकार करेगी मिशन की प्रगति समीक्षा
➡बांदा- डबल मर्डर से दहला बबेरू कस्बा, बड़े बेटे ने मां छोटे भाई को मारी गोली, अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया, पिता द्वारा पुश्तैनी जमीन बेचने से नाराज था, आक्रोश में आकर उतारा मौत के घाट फरार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी राजकिशोर गिरफ्तारी को चार टीमें गठित, बबेरू कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡प्रतापगढ़- पेड़ से लटके मिले शव का मामला, पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त की, अमेठी का रहने था मृतक आशीष सरोज, प्रेम में असफल होने पर युवक ने जान दी, महिला ने युवक की पुलिस से की थी शिकायत, घर से निकलकर बेल्हा देवी मंदिर में दर्शन किए, मृतक के बैग में प्रसाद अन्य सामान मिला, नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡चंदौली- युवक की गोली मारकर हत्या का मामला, डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन की घटना, चलती ट्रेन में मारी गोली शव नीचे फेंका, यात्री ने डीडीयू कंट्रोल रूम को सूचना दी, GRP सिविल पुलिस फील्ड यूनिट जांच में जुटी, पुलिस की पकड़ से दूर है आरोपी, मृतक की पहचान नहीं, रेलवे ट्रैक क्षेत्र की घटना
➡आजमगढ़- 3 दिन के बाद कब्रिस्तान से निकलवाया शव, सड़क हादसे में हुई थी शमशाद की मौत, आपसी समझौते के बाद शव दफन किया गया था, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस जांच में जुटी, फरिहा गांव क्षेत्र का मामला
➡इटावा- महिला से बैग छीनकर भागा बदमाश, सैफई मेडिकल विवि में दिनदहाड़े छिनैती, डेढ़ लाख का सोने का पेंडल और 11 हजार कैश चोरी, पीड़ित ने वीडियो वायरल कर लगाई गुहार, सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की घटना
➡फिरोजाबाद- मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना, नेशनल हाईवे में गई जमीन का मुआवजा, सपा MLA डॉ मुकेश वर्मा ने किया समर्थन, शिकोहाबाद के NH आरोंज के पास धरना
➡श्रावस्ती- लोक जनशक्ति पार्टी ने यूपी चुनाव को लेकर हुंकार, प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, संगठन समीक्षा बैठक में बोले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जरूरत पड़ी तो बीजेपी से अलग होकर भी लड़ेंगे चुनाव
➡हापुड़- बाइक सवार का स्टंट करते वीडियो वायरल, पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुटी, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- महाराणा प्रताप जयंती में बवाल मामला, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पत्थरबाजी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट, 5 संदिग्धों से पूछताछ जारी, धौलाना थाना पुलिस की कार्रवाई
➡कानपुर- बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, लालच देकर खाते खुलवाते थे, ATM पासबुक सिम अपने पास रखते थे, साइबर ठगी में इस्तेमाल करते थे, 6 आरोपी गिरफ्तार, बेकनगंज पुलिस की कार्रवाई
➡सहारनपुर- देवबंद के लालवाला में पथराव मामला, सांसद चंद्रशेखर जिला अस्पताल पहुंचे, घायलों से की मुलाकात, 2 पक्षों में पथराव में कई घायल
➡मेरठ- सोमेंद्र तोमर बने राज्यमंत्री, मंत्री बनाए जाने पर मेरठ में जश्न, समर्थकों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी
➡गाजियाबाद- अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, गर्भस्थ शिशु की भी मौत, परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, दिल्ली सिग्नेचर अस्पताल की घटना
➡संभल- घरेलू कलह के चलते महिला ने दी जान, दहेज मांगने को लेकर फांसी, मायका पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया, बहजोई कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी- जमीन विवाद में दबंगों ने किसान को पीटा, खेत पर फेंककर फरार हुए दबंग, किसान जिला अस्पताल में भर्ती, दन्नाहार क्षेत्र की घटना
➡मिर्जापुर- अपहरण की कहानी निकली साजिश, यूट्यूबर महिला ने खुद रची थी साजिश, पति भाई भाभी बहन शामिल, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा
➡मुरादाबाद- सरकारी स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाए, ड्रेस में बर्तन धोते वीडियो वायरल, बिलारी क्षेत्र का मामला
➡बिजनौर- गौकशी मामले में पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार, दो फरार, सरवनपुर डैम क्षेत्र की घटना
➡प्रतापगढ़- लेखपाल ने रिश्वत ली, खतौनी में नाम बढ़ाने के लिए 2000 रुपये लिए, जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित
—————————————————————————

More Stories
हरदोई10मई26*गर्रा नदी में हादसा: तरबूज तोड़ने गया युवक नदी में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी10मई26*सेवालय समिति के वार्षिक उत्सव में दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन”
हल्द्वानी10मई26*लालकुआं पुलिस-माफिया गठजोड़: कोतवाल हरपाल सिंह की बढ़ीं मुश्किलें,