May 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या10मई26*रुदौली शरीफ़ की ख़ानक़ाह में सजी रूहानियत की महफ़िल

अयोध्या10मई26*रुदौली शरीफ़ की ख़ानक़ाह में सजी रूहानियत की महफ़िल

अयोध्या10मई26*रुदौली शरीफ़ की ख़ानक़ाह में सजी रूहानियत की महफ़िल

सैयद फरीद मियाँ चिश्ती का हुआ ज़ोरदार इस्तिक़बाल

भेलसर(अयोध्या)रुदौली शरीफ़ स्थित ख़ानक़ाह हज़रत शैखुल आलम में उस वक़्त रूहानियत, मोहब्बत और अकीदत का ख़ूबसूरत माहौल देखने को मिला जब ख़्वाजा गरीब नवाज़ दरगाह अजमेर शरीफ़ के गद्दी नशीन हज़रत सैयद फरीद चिश्ती मियां की आमद हुई उनकी तशरीफ़ पर ख़ानक़ाह परिसर में अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी रही। इस मौके पर शाह मोहम्मद अली आरिफ उर्फ़ सुब्बु मियां (सज्जादा नशीन) ने सैयद फरीद चिश्ती मियां का गर्मजोशी से इस्तिक़बाल किया। ख़ानक़ाह में जगह-जगह लोगों ने अदब व एहतराम के साथ उनका स्वागत किया तथा दुआओं और सलाम का सिलसिला चलता रहा दोनों हस्तियों के बीच दीन तसव्वुफ़,इंसानियत और मोहब्बत के पैग़ाम को आम करने को लेकर गुफ्तुगू हुई इस दौरान मौजूद लोगों ने औलिया-ए-किराम की तालीमात और सूफ़ी सिलसिले की अहमियत पर भी चर्चा सुनी ख़ानक़ाह का पूरा माहौल रूहानियत से सराबोर दिखाई दिया दरगाह से जुड़े शाह उस्मान अहमद का कहना था कि बुजुर्गाने दीन की ऐसी महफ़िलें समाज में मोहब्बत भाईचारा और अमन का पैग़ाम देती हैं। कार्यक्रम के दौरान आने वाले मेहमानों के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे तथा दूर-दराज़ से पहुंचे लोगों ने भी हाज़िरी दी। ख़ानक़ाह में देर तक ज़िक्र, सलाम और मुलाक़ातों का सिलसिला जारी रहा जिससे पूरा माहौल इश्क़-ए-औलिया और सूफ़ियाना रंग में रंगा नज़र आया इस मौके पर सभासद ताजुद्दीन पप्पू पूर्व सभासद इरफ़ान ख़ान, शाह फ़ारूक़, शरीफ असलम, क़ाज़ी इबाद, शाह वसी, अरशद, मोहम्मद आसिफ़ अंबानी, प्रदीप यादव सहित तमाम अक़ीदतमंद मौजूद रहे।

Taza Khabar