*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
कानपुर नगर *₹21 हजार में एसी हॉल में सम्पन्न होगा विवाह कार्यक्रम,महापौर और क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों से गड़रियनपुरवा में बन रही गंगू बाबा बारातशाला*
*वर्ष 2027 के जनवरी से बुकिंग शुरू होने की उम्मीद। शहर में कम आय वाले परिवारों के लिए हो सकती है राहत भरी खबर है।*
*फजलगंज के गड़रियनपुरवा में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही गंगू बाबा बारातशाला नए साल में शहरवासियों को सौगात दे सकती है। मंगल भवन की तर्ज पर विकसित हो रही इस बारातशाला का निर्माण कार्य लगभग हो चुका पूर्ण*
*खास बात यह है कि अंत्योदय कार्डधारक महज 21 हजार रुपये में एसी हॉल सहित बारातशाला की सुविधाओं का उठा सकेंगे लाभ,करीब 3500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी इस बारातशाला में लॉन, हॉल, बुफे एरिया और छह कमरे उपलब्ध होंगे। सामान्य वर्ग के लिए किराया 71 हजार रुपये, जबकि ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र धारकों के लिए निर्धारित किया गया 51 हजार रुपये*
*वहीं, पंजीकृत एनजीओ को सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए जोड़ों की संख्या के अनुसार 11 हजार से एक लाख रुपये तक में बारातशाला उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस पहल से महंगे मैरिज लॉन और बैंक्वेट हॉल का खर्च उठाने में असमर्थ परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद।*
*क्षेत्रीय समाजसेवियों के अनुसार अब आर्थिक तंगी के चलते किसी परिवार का शादी समारोह का सपना नहीं रहेगा अधूरा।*
More Stories
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत
वाराणसी 13 अक्टूबर 26*कार्यकर्ता सम्मेलन में आएंगे मुख्यमंत्री*