May 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी खबर, 6 लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री, भूपेंद्र चौधरी को बनाया जा सकता है मंत्री, मनोज पांडे को भी मंत्री बनाया जा सकता है, कृष्णा पासवान को बनाया जा सकता है मंत्री, हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है, सुरेंद्र दिलेर को भी मंत्री बनाया जा सकता है, इन सभी नेताओं की सीएम से मुलाकात हुई, सभी नेताओं के साथ आधे घंटे बातचीत हुई

➡लखनऊ- अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, दिल्ली से पर्ची आ गयी क्या?- अखिलेश, सुना है कैबिनेट का विस्तार हो रहा- अखिलेश, ‘मुख्यमंत्री जी की शक्ति का कटाव-झटाव हो रहा’, जिनका मंत्रिमंडल है उनसे भी तो कोई पूछ ले- अखिलेश, ‘मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को आरक्षण दिया जाए’, अगल-बगल की जोड़ी का कुछ हला-भला होगा- अखिलेश

➡लखनऊ- कल राज्यपाल और सीएम देखेंगे फिल्म, लोकभवन में फिल्म कृष्णावतारम देखेंगे, पूरे मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे फिल्म, सभी मंत्रियों को भेजी गई सूचना

➡लखनऊ- ट्रेनों में टोटी चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, RPF ने चोरी करने वाले को पकड़ा, गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त की तबीयत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल में अभियुक्त की मौत हो गई, गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से RPF ने पकड़ा था

➡लखनऊ- विधायक पल्लवी पटेल पर FIR दर्ज, रेलवे एक्ट की धारा 147, 145, 156 में केस दर्ज, ट्रेन पर चढ़कर नारेबाजी करना पड़ा भारी, अज्ञात 350 समर्थकों पर भी FIR दर्ज, रेलवे एक्ट के उल्लंघन का आरोप

➡लखनऊ- LSA ऑफिस 1090 पर कर्मचारियों का हंगामा, वेतन को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, दो महीनों से सैलरी न मिलने से नाराजगी, नाराज कर्मचारियों ने जमकर विरोध जताया

➡उन्नाव- दारोगा केके सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप, थाने से ट्रैक्टर और जेसीबी छोड़ने का मामला, डेढ़ लाख रुपये लेकर गाड़ियां छोड़ने का आरोप, बिहार थाने के प्रभारी हैं केके सिंह

➡कानपुर देहात- ऑटो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, हादसे में कई लोग गंभीर घायल, एक बच्ची और एक पुरुष की मौके पर मौत, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार, रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कहिंजरी की घटना

➡प्रतापगढ़- राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का निस्तारण, जिला न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने उद्घाटन किया, 16 मामलों में बीमा कंपनियों से 1 करोड़ 67 लाख 60 हजार रुपये प्रतिकर दिलाया, ऋण के 554 मामलों में 5 करोड़ 14 लाख 9 हजार 234 रुपये का समझौता, परिवार न्यायालय द्वारा 30 वैवाहिक मामलों का निस्तारण

➡कन्नौज- पाल चौराहे पर प्रस्तावित प्रतिमा स्थल का निरीक्षण, मंत्री असीम अरुण ने प्रतिमा स्थल देखा, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थल का अवलोकन, प्रस्तावित पार्क की जगह का भी निरीक्षण

➡आजमगढ़- 51 लाख रुपये वेतन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, जांच समिति में दो अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी, शासन की रोक के बावजूद 10 अध्यापकों को भुगतान, जिला समाज कल्याण अधिकारी और पटल सहायक पर केस, शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने की थी शिकायत, डीएम के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता में जांच, डीडी समाज कल्याण ने कोतवाली में तहरीर दी, नगर क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने दी जानकारी

➡अमेठी- सरकारी मार्ग पर अतिक्रमण, अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, कोतवाली का चक्कर लगा रहा बुजुर्ग, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए आरोप, दबंगों द्वारा अतिक्रमण का आरोप, मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡इटावा- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा, डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति घायल, पति-पत्नी सड़क पर गिरे और अस्पताल में भर्ती, भतीजी नुसरत मामूली चोट के साथ सुरक्षित, डंपर चालक मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी, थाना इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ की घटना

➡कानपुर- आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने मारपीट की, दबंगों ने युवक को घर में घुसकर पीटा, चौकी में सूचना देने पर आगबबूला हुए दबंग, शिकायत के बाद फिर से किया पथराव, दबंगों की पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल, अनवरगंज क्षेत्र की बांस मंडी चौकी का मामला

➡सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गोली लगने के बाद गिरफ्तार, 2 तमंचे, 9 कारतूस और लूट के रुपये बरामद, चिलकाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

➡कन्नौज- दंगल में किसी बात को लेकर बवाल, एक पहलवान के समर्थकों ने किया हमला, दूसरे पहलवान पर लाठी-डंडों और थप्पड़ों से हमला, भीड़ ने पहलवान की पिटाई की, आयोजकों और पुलिस ने बचाई जान, तिर्वा के डीएन कॉलेज में महादंगल का आयोजन
————————————————————————————

Taza Khabar