May 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*

कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*

कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*हाईस्कूल की छात्रा को गायब कर उसके साथ गैंगरेप कर बेचा,पुलिस ने स्कूली छात्रा को किया बरामद*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग का खुलासा किया है,पुलिस ने कोखराज थाना क्षेत्र से गायब हुई एक स्कूली छात्रा को ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के एक युवक के पास से बरामद किया है,पुलिस टीम ने गैंग की 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने उनके पास से 7 मोबाइल और 13 हजार नगदी भी बरामद किया है,यह गैंग लड़कियों की खरीद फरोख्त का काम करते है और नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर और गायब कर उसके साथ दरिंदगी भी करते थे और बाद में उसे अन्य किसी के हाथ रुपए लेकर बेच देते थे,पुलिस ने सभी आरोपियों पर लिखापढ़ी कर न्यायालय में पेश किया, जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र की हाईस्कूल की एक छात्रा 25 मार्च को परीक्षा देने गई थी और अचानक गायब हो गई थी,स्कूली छात्रा के पिता ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी,पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूली छात्रा को खोजने में जुटी हुई थी।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने स्कूली छात्रा को बरामद करने के लिए टीम गठित की थी,टीम ने सर्विलांस और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर स्कूली छात्रा को कासगंज जनपद से बरामद किया,स्कूली नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि सुमित नाम के युवक ने उसके साथ संबंध बनाए,उसके बाद उसके दोस्त शाहरुख ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया,बाद में सुमित से उसकी शादी करा दी गई थी और बाद में उसे एक अधेड़ के हाथों बेच दिया गया था।पुलिस टीम नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुमित कुमार निवासी गौसगंज थाना पटियाली जनपद कासगंज उसकी भाभी मंजू उर्फ फूलमती पत्नी रवींद्र जनपद कासगंज,अनुराधा पत्नी हरी सिंह निवासी हाथरस,शाहरुख हुसैन पुत्र रिजवान निवासी जनपद एटा और अंशु जाटव पुत्र नवाब सिंह मैनपुरी को गिरफ्तार किया है।एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग की 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है,यह गैंग लड़कियों की ट्रैफिकिंग करते थे और उसके साथ दुष्कर्म कर उसे किसी के हाथों बेच देते थे,सर्विलांस और इलेक्ट्रानिक टीम ने मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग को बरामद किया है