May 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 

[08/05, 19:40] +91 99191 96696: *जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*

*कौशांबी।* जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-जनगणना कार्य को पूर्ण कराने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद के ग्रामों में संचालित सीएससी सेंटर जनसेवा केंद्र संचालकों की एक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन उदयन सभागार में किया गया कार्यशाला में ई-डीएम कीर्त कुमार ने जनगणना 2027 के लिए स्व-जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सीएससी संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने ग्रामों में अवशेष किसानों एवं पात्र व्यक्तियों की फार्मर रजिस्ट्री विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराई जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सीएससी सेंटर की आईडी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी कार्यशाला में उपस्थित सभी संचालकों से शासन की योजनाओं एवं अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करने की अपेक्षा की गई।

[08/05, 19:40] +91 99191 96696: *भाजपा सरकार में बेखौफ घूम रहे अपराधी घटनाओं को दे रहे अंजाम–कांग्रेस जिला अध्यक्ष*

*पूर्व प्रधान की हत्या के पश्चात परिजनों से मिलने से पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस को किया हाउस अरेस्ट*

*कौशांबी।* विगत दिनों कौशाम्बी के ग्राम आलमचंद में पूर्व प्रधान मनोज हेला को गोली मार दी गई थी जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज एस आर एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गई थी इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा उन्हें बल पूर्व हाउस अरेस्ट कर लिया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सुरक्षित राज्य कहा जाता है क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है लेकिन हकीकत यह की उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहें है और किसी भी समय किसी भी घटना को अंजाम दे देते हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है अपराधियों पर सरकार का कोई लगाम नहीं है भाजपा राज में न महिलाएं सुरक्षित है और न ही आमजन सुरक्षित रह गया है! यह दुर्भाग्य का विषय है भाजपा सरकार के सारी बातें खोखली है इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि आलम चंद गांव में कैसे एक इंसान की दिन दहाड़े हत्या कर दी जाती है यह प्रदेश की भाजपा सरकार इतनी क्रूर हो चुकी है कि हम इस माहौल में किसी का दुख भी नहीं बाट सकते क्या हमें इतना भी अधिकार नहीं की हम किसी के दुख में उनके साथ खड़े होकर उनकी न्याय की लड़ाई लड़ सकें आलमचंद गांव में हुई इस भयावह घटना में कांग्रेसजन पीड़ित परिजनों के साथ हैं और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं! इस दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय आरटीआई,विभाग जिलाध्यक्ष आयूष यादव,मनोज शुक्ला,अनिल सेन,आलोक त्रिपाठी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव आदि को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।

[08/05, 19:42] +91 98391 01290: *एसपी ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई*

*फरियादियों की समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

*कौशाम्बी।* पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा दिनांक 08.05.2026 को आमजनमानस की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना गया मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को मौके पर जाकर त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी न होकर गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए,जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक न्याय और राहत मिल सके। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।

[08/05, 19:56] +91 98391 01290: *पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई शुक्रवार की परेड की सलामी, दिए अनुशासन व स्वच्छता के निर्देश*

*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई।तत्पश्चात टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़,पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई बाद परेड पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता,गणना कार्यालय,विभिन्न शाखाएँ, डीसीआर,शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई,अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*
[08/05, 20:14] +91 98391 01290: *अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने ग्राम कोरीपुर में भूमि विवाद की 03 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी न्यायिक ओम प्रकाश ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को तहसील मंझनपुर की ग्राम कोरीपुर में आयोजित कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया एवं ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।

कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता राम सिंह एवं नीता देवी की शिकायत पर आराजी संख्या 334 की पैमाइश कर अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता राम अभिलाष की शिकायत पर आराजी संख्या 63, नवीन परती की भूमि की पैमाइश कर अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

[08/05, 20:14] +91 98391 01290: *आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में तहसील मंझनपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर*

*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में तहसील मंझनपुर ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतत निगरानी, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तहसील मंझनपुर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उप जिलाधिकारी,मंझनपुर आकाश सिंह नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की गई तथा प्रत्येक प्रकरण का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इसके परिणामस्वरूप तहसील मंझनपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

[08/05, 20:23] +91 96486 24949: *साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने गया युवक डूबा*

*दो घंटे बाद मिला युवक का शव,*

*महेवाघाट कौशाम्बी* ।पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा में अपने साथियों के साथ यमुना नदी में नहा रहा युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया,साथियों ने देखा तो शोर मचाया,मौके पर रहे स्थानीय लोगों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को यमुना नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना के पभोसा यमुना नदी में अपने पांच साथियों के साथ बाइक से रंजीत नाम का युवक यमुना नदी में नहाने के लिए गया हुआ था,सभी साथी नदी में नहा रहे थे तभी अचानक रंजीत गहरे पानी चला गया और डूब गया, रंजीत के डूबते ही सभी साथी शोर मचाने लगे,शोर सुनकर वहां खड़े लोग दौड़े और खोजने में जुट गए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खोज निकाला और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

 

[08/05, 20:36] +91 81156 50600: *शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से झुलसी विवाहिता की मौत, पति ने जताई साजिश की आशंका*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात में शामिल होने आई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद जहां शादी वाले घर में कोहराम मच गया, वहीं मृतका के पति ने इसे हादसा मानने से इंकार करते हुए साजिश के तहत हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के थाना थरियांव क्षेत्र के प्रयागदासपुर (खोड़ा पर) गांव निवासी सुमन देवी उम्र करीब 23 पत्नी रविशंकर अपनी बुआ ज्ञानमती एवं स्वर्गीय राजेश्वर के घर अझुवा के वार्ड नंबर 4 मढ़िया मई में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। स्वर्गीय राजेश्वर की पुत्री रजनी की बारात बीती गुरुवार शाम आई थी। घर में शादी की रस्में और मांगलिक कार्यक्रम हंसी-खुशी चल रहे थे। बारातियों और घरातियों के बीच उत्सव का माहौल था।बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे महाराष्ट्र के जलगांव में रहकर मजदूरी करने वाले पति रविशंकर का फोन सुमन के पास आया। सुमन मोबाइल पर पति से बात करते हुए दरवाजे के पास जाकर खड़ी हो गईं। इसी दौरान अचानक वह दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।घटना देखते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई आनन-फानन में परिजन और रिश्तेदार उन्हें नजदीकी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुमन ने दम तोड़ दिया।सुमन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका का मायका थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के तौरा गांव में बताया जा रहा है। उनका दो वर्षीय मासूम पुत्र अब मां के साये से हमेशा के लिए वंचित हो गया। जिस घर में कुछ देर पहले तक शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार और मातम छा गया।

घटना के बाद फोन पर मृतका के पति रविशंकर ने कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी और उसके हिस्से में करीब 2 बीघा कृषि भूमि आती थी। शादी से पहले ही सुमन के माता-पिता की मौत हो चुकी थी और उसकी परवरिश चाचा शिवपूजन ने की थी। करीब तीन वर्ष पहले सुमन की शादी हुई थी।रविशंकर का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सुमन ने पैतृक जमीन में अपना हिस्सा मांगना शुरू किया, लेकिन चाचा पक्ष ने हिस्सा देने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर विवाद भी हुआ है रविशंकर का कहना है कि कुछ माह पहले हुए विवाद के दौरान बुआ ज्ञानमती ने सुमन को हिस्सा न लेने की बात कहते हुए अंजाम बुरा होने की चेतावनी दी थी।पति ने आरोप लगाया कि बुआ की बेटी की शादी में बुलाकर साजिश के तहत उसकी पत्नी की हत्या की गई है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

[08/05, 21:09] +91 99562 82731: *उप जिलाधिकारी ने ग्राम कानेमई में भूमि विवाद की 06 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम कानेमई में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित कुल 06 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया।कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 300 और 670, जो खतौनी में चकरोड दर्ज है, को चिन्हांकित कर मौके पर ही अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ग्राम की गाटा संख्या 738, जो खतौनी में ऊसर की भूमि दर्ज है, पर पिलर और बाउंड्री बनाकर किए गए अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया।शिकायतकर्ता राममिलन एवं अवध लाल के खतौनी में मौके पर ही अंशनिर्धारण किया गया उप जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

[08/05, 21:09] +91 99562 82731: *राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को*

*कौशाम्बी* जिला जज अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, कौशाम्बी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई, 2026 को किया जाएगा यह जानकारी सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा याचिकाओ,पारिवारिक वाद,बैंक वसूली,एन.आई.एक्ट,विधुत के मामले,श्रम सम्बन्धी,लेबर सम्बन्धी, जमीन सम्बन्धी,चालानी व अन्य प्रकार से सम्बन्धित शमनीय वादों का निस्तारण किया जायेगा।

[08/05, 21:10] +91 99562 82731: *26.09.2026 को खुले रहेंगें समस्त न्यायालय एवं कार्यालय*

*कौशाम्बी* जनपद न्यायालय में दिनांक-24 अप्रैल,2026 शुक्रवार एवं 25 अप्रैल,2026 शनिवार को ‘न्यायिक खेल महोत्सव के ‘उपलक्ष्य में घोषित अवकाश के एवज में दिनांक-27.06.2026 जून माह के चतुर्थ शनिवार एवं दिनांक-26.09.2026 सितम्बर माह के चतुर्थ शनिवार को समस्त न्यायालय एवं कार्यालय खुले रहेंगें।

[08/05, 21:10] +91 99562 82731: *बकरी चोर को आम जनता ने पकड़ कर दिया पुलिस ने भेजा जेल*

*कौशाम्बी* सराय अकिल थाना क्षेत्र में 07 मई को अब्दुल कलाम पुत्र मो0 यहिया निवासी ग्राम घोसिया रोड़ महबूब नगर की बकरी रोड के किनारे चर रही थी,जिसे एक व्यक्ति चोरी करके बैर गांव की तरफ ले जा रहा था,जैसे ही सूचना मिली मै बैर गांव की तरफ पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति बकरी को अपने साथ लेकर जा रहा था जिसे दौड़ाकर अब्दुल कलाम ने पकड़ लिया तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस ने अभियुक्त नन्दलाल सरोज पुत्र श्रीनाथ निवासी कटरा रक्सवारा थाना करारी को गिरफ्तार किया विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा हैं।

[08/05, 21:10] +91 99562 82731: *प्रेमिका की शादी होने के बाद युवक ने लगा ली फांसी अस्पताल में भर्ती*

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक बालिका और युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था जहा प्रेमिका की शादी होने से दुखी प्रेमी ने फाँसी लगा कर सुसाइड का प्रयास किया है। हालांकि समय रहते घर वाले मौके पर पहुच गए और युवक को फाँसी के फंदे से उतार कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहा उसका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि बीती रात प्रेमिका की शादी थी,और शुक्रवार की सुबह प्रेमिका की बिदाई के बाद राजा राम नाम के युवक ने सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। राजा राम का इलाज़ मेडिकल कालेज में चल रहा है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।राजा राम की माँ ने बताया की अभी 2 माह पहले ही इसी को लेकर विवाद हुआ था, मामला थाने तक गया था। आज फिर फ़ोन पर बात हुई होगी। आज उसने शादी कर ली, जिसके बाद बेटे ने कहा वो अपनी जान दे देगा और फांसी लगा कर जान देने का प्रयास किया है।

 

Taza Khabar