पूर्णिया8मई26* रक्त का महादान, थैलेसीमिया बच्चों की खातिर उमड़ा जनसैलाब
*मोहम्मद इरफान कामिल**यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डीवीजन, बिहार*
*पूर्णिया बिहार ।* संवेदना और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए शुक्रवार को सौभाग्य विवाह भवन में आयोजित “महा रक्तदान शिविर” थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा। श्री राम सेवा संघ, थैलेसीमिया पीड़ित परिवार संगठन, प्रेस क्लब पूर्णिया एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के संयुक्त प्रयास से 50 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्त देकर जीवन बचाने का संकल्प दोहराया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस महाअभियान में रुपौली, भवानीपुर, अमौर, बीकोठी, जलालगढ़, कसबा, चंपानगर, गढ़बनेली, रानीपतरा, बरहरा कोठी, बनमनखी एवं धमदाहा से बड़ी संख्या में थैलेसीमिया पीड़ित परिवार पहुंचे। यह शिविर केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का उत्सव बन गया। चित्रकला, गायन एवं भाषण प्रतियोगिता में मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। पूरे दिन भोजन, नाश्ता, फल व शीतल पेय की व्यवस्था के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक संगीत ने माहौल को भावनात्मक ऊर्जा से भर दिया।
सबसे मार्मिक क्षण वह रहा जब 11 साल पहले ढाई वर्ष की उम्र में श्री राम सेवा संघ द्वारा गोद ली गई बच्ची मंच पर आई। आज 13 वर्ष की हो चुकी उस बच्ची ने गीत और भाषण प्रस्तुत कर कहा कि वह जीवनभर इस सेवा से जुड़ी रहेगी। उसकी बात सुनकर कई आंखें नम हो गईं। पिता पवन झा बोले, समाज की संवेदना ने बेटी को नया जीवन दिया है।
दीप प्रज्वलन के साथ विद्या विहार के निदेशक राजेश मिश्रा, गोकुल ठाकुरबाड़ी के संत मुरारी दास, प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, मारवाड़ी महिला समिति की सचिव बबीता डोकानिया एवं परिवार परामर्श केंद्र की स्वाति वैश्यन्त्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्णिया जीएमसीएच के पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार भी मौजूद रहे।
सदर अस्पताल, रेड क्रॉस एवं एंबुलेंस सेवा के दर्जनों सदस्यों ने शिविर को सफल बनाया। सौभाग्य विवाह भवन के निर्देशक हरीश जी व उनके परिवार ने व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया और कई सदस्यों ने रक्तदान भी किया। श्री राम सेवा संघ के संस्थापक राणा प्रताप सिंह, तौफीक आलम, प्रेस क्लब संरक्षक अखिलेश चंद्र, सदस्य सत्येंद्र कुमार सिंह, पत्रकार शैलेंद्र मिश्रा, समाजसेवी मिंटू सिंह, सनी कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहे। सभी ने कहा, यह सिर्फ शिविर नहीं, थैलेसीमिया परिवारों के लिए सामाजिक आंदोलन की मजबूत नींव है।
मारवाड़ी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष इंदु अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंपा डोकानिया, सह सचिव इंदु अग्रवाल, बबीता डोकानिया, सुनीता सर्राफ, संगीता पंसारी, सुमन डोकानिया, मीणा सारडा, नीलम लोहिया, रीता मित्रुका, आशा अग्रवाल समेत सभी सदस्यों की भूमिका पूरे दिन सराहनीय रही।

More Stories
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*
कौशाम्बी8मई26*जिलाधिकारी ने की नगर-निकाय एवं डूडा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
हरदोई8मई26*आंसू गैस से एंटी राइट गन तक, हरदोई पुलिस ने किया अभ्यास