बांदा6मई 26*स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों से हलाकान उपभोक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-हरदौल तलैया तथा मर्दननाका के बाशिंदों ने स्मार्ट मीटर की अधिक बिलिंग के खिलाफ बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा है। डी एम को संबोधित ज्ञापन मेंप्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटरों में अत्यधिक बिल भेजे जाने पर अत्यधिक परेशान है तथा प्रार्थीगण गरीव व मजदूरी करने वाली है, मेहनत ब मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करती है। कई वार बिजली विभाग में शिकायत की तथा मुहल्ले के तमाम लोग विजली विभाग में शिकायत करने गये लेकिन कोई सुनवाई नही हुयी तथा बिजली विभाग के कर्मचारी को गाली गलौज व जान से मार डालने की धमकी देते है और कहते हैं जो करना हो करो हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता है। विद्युत उपभोक्ताओं के अत्याधिक बिल आने से कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दिन रात किस वक्त बिजली काट दे कोई बड़ी बात नहीं है। वृद्ध व बच्चों को परेशानी होती है। ज्ञापन देने के दौरान नसरीन, शन्नो, सानिया, साजिया, नूरबानो, नईम, आशिक अली, जहांआरा, रन्नों बेगम, साफिया आदि मौजूद रहे।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*