बांदा 6मई26* गुम/भटके हुए 03 वर्षीय बच्चे को सूचना के 01 घण्टे के भीतर परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में आज दिनांक 04.05.2026 को थाना कोतवाली नगर की पुलिस टीम द्वारा गुम/भटके हुए 03 वर्षीय बच्चे को सूचना के 01 घण्टे के भीतर परिजनों का पता कर सकुशल सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 04.05.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के क्योटरा पेट्रोल पंप के पास एक 03 वर्षीय बच्चा जो अपने परिजनो से बिछड़ गया था और काफी रो रहा था । राहगीरों की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर बच्चे को चौकी जेल लाया गया बच्चा अपना नाम पता नहीं बता पा रहा था । चौकी प्रभारी जेल, चौकी प्रभारी संकट मोचन और थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया । जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्चा अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के घर क्योटरा मुक्तिधाम आया था, जहां से वह भटककर क्योटरा पेट्रोल पंप तक पहुंच गया था । पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया ।

More Stories
उत्तर प्रदेश20अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*