नई दिल्ली7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम’, आपरेशन सिंदूर वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण को सलाम किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति, सेनाओं के बेहतरीन समन्वय और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता को दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया
*3* ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प और सैन्य शक्ति का प्रतीक है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सेना के बेहतरीन तालमेल, सटीक कार्रवाई और भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को दुनिया के सामने दिखाया है।
*4* सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, 10 राउंड फायरिंग, 2 गोलियां सीने के आर-पार, एक पेट में लगी; बिना नंबर प्लेट बाइक का इस्तेमाल
*5* बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पानीहाटी में बम फेंका, पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल
*6* ‘देश को पता हो वह दरिंदे किस पार्टी के…’, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी हुए आग बबूला
*7* बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की तैयारियां तेज: शनिवार को होगा शपथ ग्रहण; पीएम समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
*8* समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा।
*9* कानून तभी सफल होगा, जब जनता सहयोग करेगी’, जनसंख्या नियंत्रण और समान नागरिक संहिता पर बोले भागवत
*10* आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और यूसीसी जैसी नीतियां जनता के सहयोग और जागरूकता से ही सफल हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित राजनीति तब खत्म होगी, जब समाज खुद जातिगत सोच से ऊपर उठेगा और बराबरी का व्यवहार करेगा।
*11* निशांत कुमार की एंट्री के साथ सम्राट कैबिनेट का विस्तार पूरा, BJP-JDU समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ
*12* बिहार के 3 दिग्गजों ने बेटों को मंत्री बनते देखा, पटना के गांधी मैदान से आगे बढ़ी ‘सियासी विरासत’
*13* एक्टर विजय बहुमत साबित करेंगे, तभी शपथ संभव, तमिलनाडु गवर्नर ने स्थिर सरकार का हवाला दिया; 118 विधायकों का समर्थन चाहिए, TVK के पास 113
*14* 118 विधायक लाओ, तभी होगी शपथ’: अड़े तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र, विजय को दूसरी बार राजभवन से वापस भेजा
*15* ‘राज्यपाल भाजपा के एजेंट, विजय को बुलाओ’, तमिलनाडु में गवर्नर ने TVK चीफ को लौटाया तो भड़के कपिल सिब्बल
*16* जब बिना बहुमत के येदियुरप्पा ने बनाई थी सरकार, फिर विजय को ‘ना’ क्यों? राज्यपाल पर सवाल
*17* महाविनाशक मिसाइल टेस्ट करने जा रहा भारत, 10000 KM की मारक क्षमता; पूरी दुनिया की नींद उड़ी
*18* गुजरात के सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में HC ने बरी किए सभी 22 आरोपी; निचली अदालत का फैसला कायम
*19* IPL में आज लखनऊ Vs बेंगलुरु, पिछले मैच में 155 पर सिमट गई थी बेंगलुरु; हार का सिलसिला तोड़ने की उतरेगी LSG
*20* सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में मामूली गिरावट
*=============================*

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज