पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार ।* शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल छिनतई की वारदातों पर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने सख्त रुख अपनाया है, मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि छिनतई रोकने और मोबाइल बरामदगी के लिए उन्होंने एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम बनाई थी।
*एसपी स्वीटी सहरावत की टीम को मिली बड़ी कामयाबी*
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने जानकारी दी कि गठित टीम ने 5 मई को के-हाट थाना कांड संख्या-395/25 में छीने गए मोबाइल की बरामदगी के लिए छापेमारी की,
इस दौरान घटना के मुख्य आरोपी अरशद आलम को छीने हुए एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
*26 मोबाइल, 2 टैब बरामद*
एसपी स्वीटी सहरावत महोदया ने बताया कि अरशद आलम की निशानदेही पर पुलिस ने नवनीत किशोर उर्फ गोलू कुमार समेत 3 अन्य आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से 25 मोबाइल, 2 टैब और 85 खुले हुए मोबाइल बरामद हुए हैं,
*एसपी स्वीटी सहरावत का सख्त संदेश*
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, उन्होंने चेतावनी दी कि पूर्णिया में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। आम लोग बेखौफ होकर पुलिस को सूचना दें,
*गिरफ्तार आरोपी:*
*अरशद आलम*, उम्र 21 वर्ष, पिता नसीम, निवासी मुर्गी फॉर्म, थाना के-हाट, पूर्णिया।
*हातिम*, उम्र 20 वर्ष, पिता अफाक अंसारी, निवासी हाउसिंग कॉलोनी, थाना के-हाट, पूर्णिया।
*शोएब*, उम्र 19 वर्ष, पिता मुमताज आलम, निवासी सहायक खजांची, पूर्णिया।
*संजय कुमार*, उम्र 21 वर्ष, पिता अरविंद ठाकुर, निवासी आदर्श नगर नया टोला, थाना सहायक खजांची, पूर्णिया।
*नवनीत किशोर*, उम्र 32 वर्ष, पिता चंद्रकिशोर गुप्ता, निवासी शारदा नगर, थाना सहायक खजांची, पूर्णिया,
एसपी स्वीटी सहरावत ने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें,

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल
मथुरा 6 मई 26* Vacmet India Limited द्वारा CSR Fund द्वारा मथुरा पुलिस को प्रदान की गई*