*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर विधायक श्री रोहित पांडे ने श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में किए भगवान वासुपूज्य के दर्शन*
*नाथनगर, भागलपुर*
आज श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र, नाथनगर में भागलपुर के *विधायक श्री रोहित पांडे जी* ने भगवान वासुपूज्य के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक जी ने कहा कि *“भगवान वासुपूज्य की नगरी, पंचकल्याणकस्थली चंपापुर सिद्ध क्षेत्र में विधायक बनने के बाद यह मेरा प्रथम आगमन है। भगवान का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा।”*
इस अवसर पर उन्होंने *भगवान वासुपूज्य जी की प्राचीन प्रतिमा एवं चरणों का दर्शन कर श्रीफल एवं अरघ अर्पित किया*। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित *विशाल खड्गासन प्रतिमा* के भी दर्शन किए। विधायक जी ने भावुक होते हुए कहा कि *“चंपापुर सिद्ध क्षेत्र आकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।”*
जैन दर्शन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि *“जैन दर्शन सनातन संस्कृति के मजबूत स्तंभों में से एक है। यह हमें सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, परोपकार और क्षमा का मार्ग दिखाता है। भगवान वासुपूज्य का संदेश है कि इसी मार्ग पर चलकर ही हम सुख, शांति और मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं।”*
*स्वागत एवं सम्मान*
श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र की कार्यकारिणी समिति की ओर से *सदस्य श्री सुमित जैन जी* ने विधायक जी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं *श्री जागेश जी* ने भगवान वासुपूज्य की स्मृति तस्वीर भेंट की।
इस अवसर पर *श्री सूरज जैन, श्री कमलेश जैन, श्री अमित जैन, श्री रोशन जैन* सहित अनेक श्रावकगण उपस्थित रहे।दिलीप निराला पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीजेपी ने भी भगवान के दर्शन किए!
—

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*
New Delhi 11 August 2026*Today TODAYS TOP NEWS*
नई दिल्ली11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*