बलिया3मई26*मुण्डन संस्कार में शामिल होने गए दो युवती समेत चार डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी*
बलिया में गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह मुंडन संस्कार के दौरान दो किशोरियों समेत चार लोग डूब गये। इस घटना से गंगा किनारे हड़कम्प मच गया। वहीं, नाते-रिश्तेदारों के साथ ही घर वालों में चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से तलाश कराने में जुटी है, पर अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से मुंडन संस्कार के लिए लोग बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर रविवार की सुबह पहुंचे थे। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच, स्नान करते वक्त चार लड़कियां डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए लोग नदी में कूदे। लेकिन बचाने के चक्कर में दो युवक भी डूब गये। हालांकि डूब रही चार में से दो किशोरियों को बचा भी लिया गया। फिलहाल गंगा में डूबे हर्षिता चौहान (17) पुत्री अजीत चौहान, नंदिता चौहान (12) पुत्री अजीत चौहान (निवासीगण : रामपुर भोज, थाना गडवार, बलिया), अरुण चौहान (20) पुत्र मोहन चौहान (निवासी कल्यानीपुर, थाना फेफना बलिया) तथा अर्जुन चौहान (19) पुत्र मुरली चौहान (निवासी : खिलाड़ी महेशपुर, गाजीपुर) की तलाश जारी है, पर अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। इनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ बुलाई गयी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 जलालगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.36 किलो स्मैक के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 3 मई 26 दिल्ली में गूंजी पूर्णिया की मांग: विधायक खेमका ने रेल मंत्री से मांगी राजधानी और वंदे भारत
जोधपुर3मई26*पूर्व मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का जन्मदिन अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा एवं माली सेना के नेतृत्व में मनाया गया।