यूपीआजतक न्यूज चैनल
वाराणसी30अप्रैल26*महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नव सृजन फाउंडेशन की पहल

वाराणसी*आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महिलाओं और बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नव सृजन फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था द्वारा दिनांक 22 अप्रैल (बुधवार) को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी कला में पारंगत महिलाओं और बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को उनके हुनर के माध्यम से पहचान और सम्मान दिलाना है, ताकि वे समाज और परिवार में अपनी अलग पहचान बना सकें।
प्रतियोगिता में कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: कुमारी प्रियंका
द्वितीय स्थान: अंजली अग्रहरी
तृतीय स्थान: आस्था गुप्ता
विजेता प्रतिभागियों को संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य 23 प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में गंगा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: नीलिमा राय
चैनल: यूपी आजतक न्यूज

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।