पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
पूर्णियां बिहार ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कैलेंडर और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशों के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा इस वर्ष की *तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितंबर को किया जाएगा।
यह राष्ट्रीय लोक अदालत *व्यवहार न्यायालय पूर्णिया* के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी एक साथ आयोजित की जाएगी।
अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देश पर 11 अगस्त* को अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ग्राम कचहरी से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए श्री सुजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्णिया उपस्थित थे।
बिजली से जुड़े मामलों के लिए श्री नवीन मंडल, कार्यपालक विद्युत अभियंता एवं श्री रोहित कौशिक, सहायक विद्युत अभियंता शामिल हुए।
श्रम विभाग के मामलों पर श्री कुणाल किशोर सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, वन विभाग के मामलों पर श्री आशीष कुमार, रेंजर, तथा माप-तौल से संबंधित मामलों के लिए श्री शिशिर कुमार, विधिक माप विज्ञान विभाग, पूर्णिया ने भाग लिया।
बैठक में सचिव महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार के लंबित मामलों की अधिकतम संख्या में पहचान करें। चिन्हित मामलों में पक्षकारों को सूचना उपलब्ध कराने हेतु अविलंब नोटिस निर्गत कर प्रेषित किए जाएं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों को अपने कार्यालय परिसरों में बैनर लगाने एवं समय-समय पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
उद्देश्य आमजन को सुलभ, सस्ता और शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।
लखनऊ12अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*