May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नैनीताल30अप्रैल26*प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अंतिम दौर

नैनीताल30अप्रैल26*प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अंतिम दौर

नैनीताल30अप्रैल26*प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अंतिम दौर

लालकुआँ में आगामी मई महीने में होने वाले प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है नगर में जारी अब तक के सदस्ता अभियान के जरिये प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआँ से 927 व्यापरियों को जोड़ा गया है।
इस मौके पर वरिष्ठ व्यापरी एवं सदस्ता प्रमुख संजीव शर्मा ने बताया कि अब तक सदस्यता का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि तीन दिन तक अभी और वोट बनाए जा सकते हैं।जिसके बाद लाउडस्पीकर के मध्यम से व्यापरियों को सदस्ता के लिए सूचित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब तक करीब 927 व्यापारियों को जोड़ा जा चुका हैं अभी तीन दिन शेष हैं जिसमें लगभग 13 सौ से अधिक व्यापारियों के सदस्य बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जिन व्यापरियों के वोट नही बने वो अपने प्रतिष्ठान पर दो फोटो आदि कागजात तैयार रखें,तथा सदस्ता करा रहे पदाधिकारियों से संपर्क करें क्योंकि कई बार व्यापरी इस सदस्ता अभियान में छूट गए हैं।तथा कई व्यापारी दुकान पर मौजूद नहीं मिले हैं।
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वोटों की समीक्षा करने के साथ ही आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। सदस्यता अभियान का कार्य पूर्ण होने के पश्चात चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे। संभवतः मई महीने की 15 से 20 तारीख तक चुनाव करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों में पारदर्शी व निष्पक्षता लाने के लिए गठित व्यापारियों की टीमों द्वारा दुकान-दुकान जाकर वोट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाना सगंठन और हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि सबसे पहले संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाए । इससे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हितों के लिए काम करता है।
इस अभियान में मुख्य रूप से वरिष्ठ व्यापारी एवं सदस्ता प्रमुख अशोक अग्रवाल, संजय जोशी, दीप न्ययाल, सुभाष नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।