अयोध्या28अप्रैल26*डीएम का सख्त रुख, गैस एजेंसियो के लिए अब केवल 7 दिन का बैकलॉक..
अयोध्या.जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थो की उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक की गयी, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा एवं विक्रय अधिकारी, आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० (एच०एस०डी०), आई०ओ०सी०एल० एवं बी०पी०सी०एल० (एल०पी०जी०) उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के समीक्षा के दौरान ऑयल कम्पनी के सेल्स ऑफीसर द्वारा बताया गया कि जनपद में तीनों ऑयल कम्पनी यथा- आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० व एच०पी०सी०एल० में डीजल/पेट्रोल की उपलब्धता सन्तोषजनक है। डीजल/पेट्रोल की आमद निर्बाध रूप से करायी जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने ऑयल कम्पनियों के विक्रय अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की भविष्य में कोई कमी न होने पाये। घरेलू एल०पी०जी० के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकतम एक सप्ताह (07 दिन) का बैकलॉग ही स्वीकार किया गया एवं विक्रय अधिकारी एवं गैस एजेन्सी के प्रोपराइटर/प्रबन्धक को निर्देश दिये कि आमजनमानस को एक सप्ताह के बैकलॉग के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार कराकर अवगत कराते हुये शत प्रतिशत होम डिलीवरी करायी जाय तथा गैस एजेन्सी के गोदामों से उपभोक्ताओं को डिलीवरी न की जाय।
जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील की कि वे अपने घर पर ही होम डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करें।
——-

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*