कौशाम्बी28अप्रैल26*लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा, अझुवा पावर हाउस का किया घेराव*
*अझुवा कौशाम्बी* भीषण गर्मी के बीच बिजली की समस्या से जूझ रहे अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर 12, नया नगर लाईं मंडी मुहल्ले के लोगों का गुस्सा सोमवार रात फूट पड़ा। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अझुवा पावर हाउस पहुंचकर घेराव किया और विभाग के खिलाफ जमकर नाराज़गी जताई।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या बनी हुई है। लोगों के अनुसार लाईं मंडी इलाके में बिजली का वोल्टेज महज करीब 120 वोल्ट ही रह जाता है,जिससे पंखा,कूलर और अन्य विद्युत उपकरण चलाना मुश्किल हो गया है।भीषण गर्मी में यह स्थिति लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई है।घेराव के दौरान उपभोक्ताओं ने संबंधित जेई आशीष से बात करने की कोशिश की,लेकिन उनका आरोप है कि जेई ने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा। बाद में बिजली कर्मचारी के फोन से संपर्क होने पर ही जेई ने बातचीत की।इस दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की।स्थानीय लोगों ने एक और गंभीर मुद्दा उठाया।उनका कहना है कि हाइवे किनारे खुले तारों के जरिए कुछ लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं,जिससे लोड बढ़ रहा है और पूरे इलाके में वोल्टेज गिर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इसका वीडियो भी बनाकर अधिकारियों को दिखाया।इस पर जेई आशीष ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।हालांकि, लोगों का कहना है कि जब तक जमीनी स्तर पर सुधार नहीं होता, तब तक उनकी परेशानी खत्म नहीं होगी।घंटों चले हंगामे के बाद किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। लेकिन उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं हुआ,तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*