कानपुर देहात 28 अप्रैल 2026**जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश*
*ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान।*
जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। नियमित अंतराल पर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*