भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर27अप्रैल26*जिलाधिकारी ने गर्मी और लू को लेकर बैठक*
भागलपुर, 27 अप्रैल 2026, जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनगणना एवं लू/गर्मी को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं परगणक के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी प्रगणक को 20-20 स्व गणना फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने बैठक में लू एवं गर्मी से संबंधित समीक्षा के क्रम में कहा कि अगर लू वाला सिचुएशन होता है तो ट्रांसपोर्ट को रोक दें। जहां पानी की कमी होती है, सुखाड़ का एरिया है। वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी तुरंत रिपोर्ट करेंगे। पानी पीने की व्यवस्था वहां करना है। आवश्यक स्थलों पर चापाकल को लगवाने का निर्देश दिया गया। नल जल योजना की वेरीफाई अभी से ही कर लेने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चापाकल बनाने वाले मिस्त्री को अभी से ही सम्पर्क स्थापित कर रखें। विकास मित्र, आंगनबाड़ी सेविका छोटे बच्चों को पीने का पानी की व्यवस्था करेंगे। आपदा मित्र को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। PHED के AERO को प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश में कार्य करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।