भागलपुर26अप्रैल26*स्मार्टसिटी भागलपुर की बेटी राजकुमारी नई दिल्ली में डॉक्टरेट ऑफ लॉ उपाधि से हुई अलंकृत*
यूनाइटेड अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने स्मार्टसिटी भागलपुर की बेटी राजकुमारी को डॉक्टरेट ऑफ लॉ उपाधि से नई दिल्ली में किया अलंकृत।
विदित हो की राजकुमारी भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर निवासी पेशे से लॉयर है। विधिक सेवा के साथ ही शैक्षिक विकास की ओर अग्रसर बच्चों के लिए प्री प्राथमिक शिक्षण केंद्र भी चलाती है। निर्धन परिवार से अपनी मेहनत के बल पर इन्होनें जो अपनी वैश्विक पहचान बनाई है वो नारी सशक्तिकरण के दिशा में गौरवान्वित करने वाला है। इससे स्मार्टसिटी भागलपुर का गौरव बढ़ा है एवं बिहार को उक्त बेटी पर नाज है। पूर्व राज्य मंत्री भारत सरकार एवं अध्यक्ष विश्व शांति इंस्टीचुइट यूनाइटेड नेशन, वायस चांसलर इस्टर्न यूनिवर्सिटी श्रीलंका,राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड,पूर्व सब डिविजनल मजिस्ट्रेट दिल्ली तथा जस्टिस डॉ के वेंकटेशन द्वारा संयुक्त रूप से श्री सत्य साईं स्टेडियम इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में हुए दीक्षांत समारोह में विधिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में लंबे समय से अपनी हुनर को पहचान दे रही प्रतिभा के आलोक में उक्त मानद उपाधि पी. एच. डी. डिग्री राजकुमारी को प्रदान की गई। अद्यतन अब राजकुमारी विधिसम्मत रूप से अपने नाम के आगे डॉ. टाइटिल उपयोग कर सकेंगी।

More Stories
पूर्णिया24जून26*मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक,
किसनगंज24जून26*मुहर्रम पर अमन के लिए किशनगंज में शांति समिति की बैठक*
भागलपुर24जून26*विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*