हरदोई26अप्रैल26*निजी स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक को गालियां दीं और बच्चे का नाम काटने की धमकी दी
यूपीआजतक रिपोर्टर अनिल गुप्ता
हरदोई में शहर के एस.पी. तिराहा स्थित एक नामी निजी विद्यालय में कॉपी-किताब खरीद को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों में बदल गया है। यूकेजी की छात्रा की मां नीलम वर्मा ने स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर न सिर्फ मनमानी का, बल्कि खुलेआम बेइज्जती और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, स्कूल ने पहले बाहरी दुकान से कोर्स सामग्री खरीदने को कहा था, लेकिन बाद में आदेश बदलते हुए नई कॉपियां केवल स्कूल से खरीदने की अनिवार्यता थोप दी, जिसकी कीमत करीब 1200 रुपये बताई गई।
नीलम वर्मा का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने कुछ समय मांगा, लेकिन जब वह प्रिंसिपल से मिलने पहुंचीं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन्हें “गंवार”, “ब्लडी” और “फूल” जैसे अपमानजनक शब्द कहे, साथ ही बच्चों का नाम स्कूल से काटने और “यहां से भाग जाने” तक की धमकी दी। इस दौरान मौजूद अन्य अभिभावकों के सामने हुई इस घटना से माहौल गरमा गया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद शहर में निजी स्कूलों की मनमानी,जबरन कॉपी-किताब खरीदवाने और अभिभावकों के साथ व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है।नीलम वर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत कर स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत