*बांदा 23 अप्रैल 26*गरीब परिवार की बेटी सपना ने रचा इतिहास, 95% अंक हासिल*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा (बांदा)। सीमित संसाधनों के बावजूद जसपुरा ब्लॉक क्षेत्र की सपना ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। श्री मधुसूदनदास आदर्श इंटर कॉलेज, जसपुरा की छात्रा सपना पुत्री शिवकुमार निवासी नारायण (जसपुरा) ने विज्ञान वर्ग से 600 में 569 अंक यानी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सपना की सफलता उसके संघर्ष और मेहनत की मिसाल है। उसने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय क्योटरा तिरसा, बरीपाल घाटमपुर (कानपुर) में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई की। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जसपुरा में शिक्षा प्राप्त की। कक्षा 9 की पढ़ाई भी उसने कस्तूरबा विद्यालय में रहकर की, जबकि कक्षा 10 के लिए उसे किराये पर रहकर पढ़ाई करनी पड़ी।सपना ने पूरी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से प्राप्त की है। उसने बताया कि उसका सपना इंजीनियर बनना है और वह आगे भी कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करेगी।
परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। पिता शिवकुमार सटरिंग का कार्य करते हैं, जबकि माता सुधा गृहिणी हैं। सपना अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। उसके भाई विनय कक्षा 8 और सिद्धार्थ कक्षा 6 में पढ़ाई कर रहे हैं, दोनों ने भी अपनी शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से प्राप्त की है।
सपना की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और ग्रामीणों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
भागलपुर23अगस्त26*श्रावणी मेला 2026 : धांधी बेलारी महा शिविर में शिव भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु,
रायबरेली23अगस्त26*रायबरेली को 879 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री*
पूर्णिया23अगस्त26*कसबा में पहली बार महिला आयोग का ऐतिहासिक जनता दरबार