April 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बीकी कुछ महत खबरें

कौशाम्बी23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बीकी कुछ महत खबरें

कौशाम्बी23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बीकी कुछ महत खबरें

[23/04, 20:17] +91 99562 82731: *चौपाल में उजागर हो रही बड़ी खामियां लेकिन दोषी अधिकारियों पर नहीं हो रही कार्रवाई*

*कौशाम्बी* गांव की समस्या गांव में समाधान के लिए लगाए जाने वाले चौपाल में लगातार खामियां उजागर हो रही है शिक्षा व्यवस्थाएं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नाली सड़क व अन्य योजनाएं आंगनबाड़ी की योजनाएं गांव में चौपट है कौशाम्बी ब्लॉक के रसूलपुर बड़ा गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में गांव की समस्या गांव में समाधान के चौपाल का आयोजन किया गया था इस चौपाल में शिक्षा स्वास्थ्य आंगनबाड़ी की योजनाओं की चौपट की कहानी खुलकर सामने आई है विकास योजनाओं के चौपट की कहानी भी चौपाल में खुलकर सामने आई है लेकिन सरकारी व्यवस्था चौपट करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने के बजाय उन्हें व्यवस्था सुधारने का निर्देश देकर औपचारिकता निभाई गई है अब सवाल उठता है कि शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था चौपट करने वाले सरकारी नुमाइंदों को आखिर कब तक सुधरने का मौका दिया जाएगा व्यवस्था सुधारने का प्रयास कब होगा

*
[23/04, 20:17] +91 99562 82731: *दिव्यांगजन ट्राई साइकिल व्हीलचेयर वैशाखी के लिए करें आवेदन*

*कौशाम्बी* जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग के माध्यम से कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदान किये जाने की योजना संचालित है,जिसमें ऐसे दिव्यांगजन,जिनके पास कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण न हों,ऐसे इच्छुक लाभार्थी एक सप्ताह के अन्दर बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं।

*
[23/04, 20:34] +91 98391 01290: *तपन भरी गर्मी में कहां गायब हो गए गरीबों के हिमायती बनने वाले नेता जनप्रतिनिधि अधिकारी*

*जो नेक दिल अधिकारी नेता जनप्रतिनिधि ठंडी में कम्बल और अलाव की व्यवस्था कर रहे थे भोजन बटवा रहे थे उन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस तपन भरी गर्मी में फ्रिज कूलर एसी पंखा बटवा कर जनता के हिमायती बनने का सपना करना होगा पूरा*

*जनता के हिमायती नेता अधिकारी जनप्रतिनिधि तपन भरी गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था कर दें महादेव उनके कलेजे को हमेशा ठंडक देंगे और लंबी उम्र बल शौर्य प्रदान करेंगे*

*कौशाम्बी।* दिनों दिन आसमान से गर्मी बरस रही है गर्मी के चलते आम जनता गरीब कमजोर परेशान दिखाई पड़ रही है ठंडी के दिनों में कम्बल वितरण कर अलाव की व्यवस्था कराकर बड़ी-बड़ी फोटो खिंचवाकर आम जनता के हिमायती बनने का प्रयास नेता अधिकारी और जनप्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा था लेकिन ठंडी का समय बीत गया है अब गर्मी के प्रकोप का समय आ गया है ठंडी से ज्यादा गर्मी के प्रकोप से गरीब कमजोर मजलूम परेशान है उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है छप्पर और झोपड़ी में दिन गुजर रहे हैं पेड़ के नीचे समय काट रहे हैं जनता के हिमायती बनने वाले इन नेताओं अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्या दूर करने के लिए गर्मी के महीना में भी मदद के लिए हाथ बढ़ाने का प्रयास करना होगा तभी जनता के हिमायती होने का उनका असली मकसद पूरा होगा लेकिन गर्मी के महीने में जनता के हिमायती बनने वाले यह नेता अधिकारी और जनप्रतिनिधि गायब हो गए हैं गरीब कमजोर मजलूम आम जनता का कहना है कि जो नेक दिल अधिकारी नेता जनप्रतिनिधि ठंडी में कम्बल और अलाव की व्यवस्था कर रहे थे भोजन बटवा रहे थे उन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस तपन भरी गर्मी में फ्रिज कूलर एसी पंखा बटवा कर जनता के हिमायती बनने का सपना पूरा करना होगा भीषण गर्मी में परेशान आम जनता का कहना है कि जनता के हिमायती नेता अधिकारी जनप्रतिनिधि तपन भरी गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था कर दें महादेव उनके कलेजे को हमेशा ठंडक देंगे और लंबी उम्र बल शौर्य प्रदान करेंगे

*
[23/04, 20:34] +91 98391 01290: *ग्राम पन्नोई में चकबन्दी प्रक्रियाएं हुई समाप्त*

*कौशाम्बी।* चकबन्दी आयुक्त ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 जोत चकबन्दी अधिनियम 1953(उ0प्र0 अधिनियम संख्या-5-1954ई0) की धारा-52(1) के अधीन सरकारी विज्ञप्ति संख्या-1769/सी0एच-1-91-58, दिनांक 07 अगस्त, 1958 तथा शासनादेश संख्या-23/1/1-5(5) 1991-टी0सी0आर0-1 दिनांक 01.04.1991 में किए गए प्रावधान के अनुसार उपधारा(1-क) उपधारा (1) के अधीन तथा प्रतिनिहित अधिकारों का प्रयोग करके चकबन्दी संचालक उ0प्र0, एततद्वारा विज्ञापित किया गया है, कि इस विज्ञप्ति के सरकारी गजट में प्रकाशित होने के दिनांक से तहसील चायल परगना चायल के ग्राम पन्नोई में चकबन्दी प्रक्रियाएं समाप्त हो गई हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी जिला उप संचालक चकबन्दी डॉ अमित पाल ने दी।

*
[23/04, 20:34] +91 98391 01290: *जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालय कार्यालय तथा ग्राम न्यायालय चायल एवं कौशाम्बी 24 एवं 25 अप्रैल को बन्द रहेंगे*

*कौशाम्बी।* जनपद न्यायाधीश ने माननीय उच्च न्यायालय, इलाबाहाद के आदेश के अनुपालन में दिनांक 24 अप्रैल (शुक्रवार) एवं 25 अप्रैल 2026 (चौथा शनिवार) को अवकाश घोषित किया है। दिनांक 24 एवं 25 अप्रैल को जनपद न्यायालय कौशाम्बी मुख्यालय स्थित समस्त न्यायालय/कार्यालय तथा ग्राम न्यायालय चायल एवं कौशाम्बी 6बन्द रहेंगे।

*
[23/04, 20:41] Anil: *खुले में शौच मल बहाने से उठ रही दुर्गंध से पूरे मोहल्ले के लोग हैं परेशान*

*पूरे मोहल्ले को परेशान करने की नियत रखने वाले गोपेश केसरवानी पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी किए जाने की मांग मोहल्ले के लोगों ने की है*

*कौशांबी* पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार के चरवा रोड चौराहे के पास स्टेट बैंक के बगल में गोपेश केसरवानी के घर में शौचालय का टैंक बना हुआ है लेकिन उसके बाद भी शौचालय के टैंक में शौच मल का बहाव नहीं जोड़ा गया है बल्कि गांव द्वारा सड़क के किनारे बनाई गई नाली से घर के शौच मल के पाइप को जोड़ दिया गया है जिससे घर से निकलने वाले शौच मल की गंदगी सड़क की नाली में पूरे दिन बहती हैं और सड़क में आने से तेज दुर्गंध उठाती है जिससे पूरे मोहल्ले के लोगों का जीना मुहाल हो गया है इतना ही नहीं उस सड़क से निकलने वाले राहगीर भी तेज दुर्गंध से परेशान है लेकिन नाली में शौच बहाने वाले गोपेश केसरवानी पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ रहा है नाली में शौच बहाने से मना पर पर समस्या को दूर करने के बजाय बल्कि वह लोगों से गाली गलौज लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू दिखाई पड़ते हैं मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी से हुई है जिस पर जिला अधिकारी कार्यालय ने पिपरी थाना पुलिस को मामले में कार्यवाही करने का दो दिन पहले निर्देश दिया है

मनौरी बाजार के गोपेश केसरवानी द्वारा शौचालय की गंदगी मल को सीवर टैंक में जोड़ने के बजाय ग्राम पंचायत द्वारा सड़क किनारे बनी नाली से जोड़ दिया गया है जिससे घर से निकलने वाला शौच मल पूरे दिन सड़क की नाली में बहता रहता है और नाली में भरा रहता है जिससे सड़ांध उठती रहती है नाली का पानी सड़कों तक फैलता है जिससे तेज दुर्गंध निकलती है नाली में शौच मल भरा होने के बाद उठने वाली तेज दुर्गंध से पूरे मोहल्ले के लोग पीड़ित परेशान हैं तेज दुर्गंध से लोगों में बीमारियां भी बढ़ रही है और नाली से निकलने वाली दुर्गंध के बैक्टीरिया के चलते फैल रही बीमारी से मरने पर लोग मजबूर हो रहे हैं लेकिन मना करने के बाद गोपेश केसरवानी और उनके परिवार लड़ाई झगड़ा पर उतारू होते हैं जिससे तनाव की स्थिति बन जाती है दुर्गंध से पीड़ित परिवार लड़ाई झगड़ा से बचना चाहता है लेकिन उसके बाद भी सड़क किनारे नाली में शौच मल के बहाव को नहीं रोका जा रहा है मामले को लेकर दुर्गंध से पीड़ित मनौरी के शिव शंकर पाल सोनू केसरवानी आशीष कुमार शुभम क्रांति कुमार यश बी वर्मा उदय सिंह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड पुनीत सहित तमाम लोगों ने मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से 21 अप्रैल को जिलाधिकारी से की है जिस पर जनसुनवाई पोर्टल में मैसेज भी आया है कि मामले में पिपरी थाना पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद नाली में मल शौच बहाने वाले गोपेश केसरवानी पर कार्यवाही नहीं हुई है खुले में गंदगी मल शौच बहाने पर रोक लगाए जाने की मांग और पूरे मोहल्ले को परेशान करने की नियत रखने वाले गोपेश केसरवानी पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी किए जाने की मांग मोहल्ले के लोगों ने की है