अयोध्या23अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछमहत्वपूर्ण खबरें
[23/04, 20:19] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कोतवाली नगर के हैदरगंज नानकपुरा वार्ड में निजी शौचालय का टैंक साफ करते समय जहरीली गैस से घर का एक सदस्य और एक मजदूर बेहोश हो गए।
फायर ब्रिगेड ने दोनों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
मौके पर सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी, अग्निशमन अधिकारी और नगर कोतवाल अश्वनी पाण्डेय मौजूद रहे।
[23/04, 20:19] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। हलकारा का पुरवा, दर्शन नगर, जनौरा अंडरपास, जनौरा, रामनगर घोसियाना, मोदहा, सहादतगंज, गुप्तार घाट, रेतिया, ककरही बाजार व साकेत सदन सहित विभिन्न स्थलों पर प्रगति देखी।उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-3 को शेष कार्य समय से पूरे करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी के निर्देश दिए। आरओडब्लू में भुगतान हो चुके भवनों का लोक निर्माण व राजस्व टीम से ध्वस्तीकरण जल्द कराने और तहसील स्तर पर लंबित मामलों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया। जल निगम को सीवर, वाटर सप्लाई मैनहोल रेजिंग व हाउस कनेक्शन का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा।उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का विकास उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता से पूर्ण किया जाए।
[23/04, 20:19] Basudev Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आगामी होमगार्ड परीक्षा 2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसएसबी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। 25-27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए सीसीटीवी, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली और सीटिंग प्लान की व्यवस्थाएं जांची गईं। अधिकारियों ने परीक्षा को नकल-विहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए समय से सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में एडीएम अमित कुमार भट्ट, डीआईओएस पवन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
[23/04, 20:20] Basudev Ayodhya: अयोध्या.
छप्पर की सरिया में आग लगने से दो भैंस जिंदा जलकर मरी, अज्ञात कारणों से लगी आग,किसान का लाखों का हुआ नुकसान, थाना तारुन के भदार खुर्द गांव की घटना।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*