शाहजहांपुर23अप्रैल26*अदालत ने पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
शाहजहांपुर से के पी सिंह की रिपोर्ट यूपीआजतक
शाहजहांपुर*उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक गंभीर प्रकरण सामने आया है, जहां अदालत ने पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।
मामले के अनुसार, एक महिला एक व्यक्ति के साथ अपनी इच्छा से गई थी और बाद में पुलिस ने उसे राजस्थान से बरामद किया। अदालत में दिए गए बयान में महिला ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसके बयान में “नहीं” शब्द जोड़कर अर्थ बदल दिया, जिससे मामला अपहरण जैसा प्रतीत हो।
अदालत ने इसे गंभीर मानते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
अब आगे की जांच में यह देखा जाएगा कि बयान में कथित बदलाव कैसे और किन परिस्थितियों में किया गया।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*