पूर्णिया बिहार 27 अप्रैल 26 *एनीमिया के खिलाफ रूपौली की जंग: ANM को मिली स्पेशल ट्रेनिंग,
हर गर्भवती को बनाएंगे सेहतमंद*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
*पूर्णिया बिहार।* माताओं को एनीमिया से मुक्त कराने के लिए रूपौली प्रखंड ने बड़ा कदम उठाया है। प्रखंड प्रशासन ने ठान लिया है कि यहां एक भी गर्भवती या धात्री मां खून की कमी की शिकार नहीं रहेगी।
इसी संकल्प के साथ गुरुवार को प्रखंड अस्पताल सभागार में प्रसव कक्ष से जुड़ी सभी ANM के लिए FCM की विशेष ट्रेनिंग हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार और डॉक्टर सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की कमान संभाली।
अस्पताल प्रबंधक विकल कुमार और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रंजीत कुमार की मौजूदगी में पिरामल स्वास्थ्य टीम के चंदन कुमार व याकूब मुजफ्फर ने ANM को ट्रेनिंग दी। ANM चंदा, रुचि और सुबंध ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
ट्रेनिंग में बताया गया कि एनीमिया की पहचान कैसे करें, रोकथाम के लिए क्या कदम उठाएं और इलाज का सही तरीका क्या हो। FCM के इस्तेमाल, सुरक्षित मातृत्व और खून की कमी दूर करने के उपायों पर बारीकी से चर्चा हुई।
प्रखंड प्रशासन का दावा है कि इस ट्रेनिंग के बाद जमीनी स्तर पर मातृ स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। ANM अब गांव-गांव जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं की जांच करेंगी और उन्हें एनीमिया से बचाने का काम करेंगी। रूपौली को बनाएंगे एनीमिया मुक्त प्रखंड। हर मां को मिलेगा सेहतमंद मातृत्व का हक।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*