April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी23अप्रैल26*विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा की प्रदेश टॉपर सूची में धर्मा देवी के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

कौशाम्बी23अप्रैल26*विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा की प्रदेश टॉपर सूची में धर्मा देवी के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

कौशाम्बी23अप्रैल26*विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा की प्रदेश टॉपर सूची में धर्मा देवी के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम*

*कौशाम्बी* माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम दिनांक 23 अप्रैल 2026 को घोषित हुए जिसमें गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रदेश तथा जनपद की टॉप 10 सूची में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी के छात्र छात्राओं का जलवा रहा कायम।हाईस्कूल में साक्षी मिश्रा को 581/600-96.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में छठवां और जनपद में प्रथम स्थान,सौरभ कुमार मौर्य व रिया यादव को 568/600-94.67 प्रतिशत को जनपद में द्वितीय स्थान,खुशी देवी 561/600-93.50 प्रतिशत को चतुर्थ,आर्थिक द्विवेदी व विपिन सिंह के साथ नेहा देवी को 560/600-93.33 प्रतिशत को पांचवां स्थान,रुद्र प्रताप 558/600-93 प्रतिशत को सातवां तथा इसी क्रम में हर्षिता सिंह 557/600-92.83 प्रतिशत को आठवां स्थान प्राप्त हुआ।

इंटरमीडिएट में अंजली देवी 473/500-94.60 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में प्रथम,सिद्धार्थ सिंह 472/500-94.40 प्रतिशत अंकों के स्थान द्वितीय स्थान, अर्पिता सिंह 470/500-94 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान और रश्मि यादव 467/500-93.40 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।इस प्रकार जिले की टॉप 10 सूची में हाईस्कूल के 09 छात्र छात्राएं तथा इंटरमीडिएट में 04 छात्र छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया।यह खबर सुनते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।विद्यालय प्रबंध तंत्र व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी व संरक्षक राम कृष्ण त्रिपाठी और प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी ने उत्तीर्ण हुए समस्त छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं इस परीक्षा परिणाम का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत,छात्र छात्राओं की लगन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया।