May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 23 अप्रैल26 *वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर विधायक विजय खेमका ने किया नमन,

पूर्णिया बिहार 23 अप्रैल26 *वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर विधायक विजय खेमका ने किया नमन,

पूर्णिया बिहार 23 अप्रैल26 *वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर विधायक विजय खेमका ने किया नमन,

बोले- ‘महागठबंधन ने किया नारी शक्ति का अपमान’*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज

*पूर्णियां बिहार ।* 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर गुरुवार को आरएन साह चौक स्थित स्मारक पर भव्य कार्यक्रम हुआ। विधायक विजय खेमका ने स्मारक समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
23 अप्रैल 1857 को अंग्रेजों को धूल चटाकर जगदीशपुर का किला फतह करने वाले बिहार के सपूत की वीरता को याद कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समिति सदस्य और स्थानीय लोग जुटे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विधायक खेमका ने कहा कि 80 साल की उम्र में भी बाबू वीर कुंवर सिंह ने जो अद्भुत साहस दिखाया, वह हर युवा के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि स्मारक का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद रखें।
स्वतंत्रता आंदोलन में नारी शक्ति की शहादत को याद करते हुए विधायक ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। बोले- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक बिल को गिराने का काम महागठबंधन ने किया। यह देश की मातृशक्ति का घोर अपमान है।’
उन्होंने कहा कि परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार में डूबे विपक्षी नेताओं के महिलाओं पर दिए बयान उनकी ओछी मानसिकता दिखाते हैं। देश की नारी शक्ति ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी। समय आने पर बिहार और देश की महिलाएं इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी।
विधायक ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे रहकर देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम में संघ नेता दिनकर स्नेही, गोपाल शर्मा, अर्जुन कुमार तिवारी, पीयूष कुमार सिंह, भाजपा नेता गोपाल सिन्हा, मिथिलेश पोद्दार, सोनू सिंह, उपेंद्र महलदार, नरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार वर्मा, अजित सिन्हा, सम्राट कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।