अयोध्या23अप्रैल26*आग लगने से कई घरों की गृहस्थी जलकर राख, अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पाया काबू
भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के अब्बूपुर गांव में बीती रात लगी आग ने देखते ही देखते आग की लपटों ने कई घरों में रखी गृहस्थी, दैनिक उपयोगी सामग्री आदि सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम तथा पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक आग ने अब्बूपुर गांव निवासी दयाराम पुत्र रामबोध,भोलानाथ पुत्र झूलनदास,राम जियावन पुत्र धीरज,राम सूरत पुत्र रामबरन,देवदास पुत्र जागेश्वर,पप्पू पुत्र रामकिशोर के घरों में रखी गृहस्थी को जलाकर राख कर दिया।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस एवं अग्निशमन कर्मियों चालक राकेश मिश्रा,सद्दाम हुसैन,अमित कुमार,शिवानंद,शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,