आयोध्या 23अप्रैल 26*पंचायत चुनाव समय से कराने व कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज
भेलसर(अयोध्या)अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव समय से कराने एवं प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मवई भावना यादव को सौंपा।यह ज्ञापन मवई ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा (पिंटू वर्मा) के नेतृत्व में दिया गया।
संगठन का कहना है कि पंचायत चुनावों में देरी से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा।वर्तमान हालात को देखते हुए समय से चुनाव कराना बेहद जरूरी है ताकि विकास की रफ्तार बनी रहे।कोविड जैसी परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि की भी मांग उठाई गई है।संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के कारण कई बार विकास कार्यों में बाधा आती है।संगठन ने मुख्यमंत्री से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
इस दौरान राजेश यादव, मुरलीधर, संतोष यादव,धर्मेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, सत्यनाम, शाकिब खान, सुजीत सिंह,हिमांशु निषाद, लालता प्रसाद यादव, संजय यादव, रामू, शिवकुमार, महेश प्रसाद, बच्चन, रामबरन, परमानंद शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल