बांदा 22 अप्रैल 26*के.सी.एन.आई.टी., बांदा के नगर क्षेत्र में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी द्वारा किया गया।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा –निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति एवं प्रशिक्षण सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया जाए, ताकि गणना कार्य त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनके अनुभव एवं समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
प्रशिक्षण में आज भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में तहसील सदर बांदा के अंतर्गत 548 प्रण को एवं 92 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आर्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज गंछा रोड बांदा में दिया गया, नगर पालिका बांदा के 284 प्रगड़क एवं 47 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण kcnit तथा तहसील नरैनी के 570 प्रगणकों 91सुपरवाइजरों का राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी, तहसील अतर्रा के 565 प्रगणकों एवं 95 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा तहसील बबेरू के 987 प्रगारकों 165 सुपरवाइजर का प्रशिक्षण महर्षि विद्यापीठ पटेल पी एस एस कन्या इंटर कॉलेज तथा नगर पंचायत बबेरू के 51 प्रगकड़ों को एवं जो सुपरवाइजर का प्रशिक्षण लवकुश इंटर कॉलेज ओरन बबेरू में संपन्न हुआ
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र तहसीलदार बांदा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”