April 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल26 जल बचाओ, जीवन बचाओ: मिल्लिया कान्वेंट में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल26 जल बचाओ, जीवन बचाओ: मिल्लिया कान्वेंट में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल26 जल बचाओ, जीवन बचाओ: मिल्लिया कान्वेंट में धूमधाम से मना पृथ्वी दिवस, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णियां बिहार । रामबाग स्थित मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरी दुनिया में हर साल 22 अप्रैल को पर्यावरण संरक्षण के लिए यह दिन मनाया जाता है। इसकी नींव 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रखी थी। आज 192 से ज्यादा देशों में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम होते हैं।
स्कूल में दिन की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई जहां बच्चों ने खुद के बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर दिखाए। केजी के नन्हे-मुन्ने ‘ग्रीन अर्थ’ थीम पर फैंसी ड्रेस में पहुंचे तो सबका मन मोह लिया। इस बार स्कूल ने थीम रखा – ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ’।
प्राचार्य युगल किशोर झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल धरती का सबसे कीमती खजाना है। हर बूंद की कीमत समझनी होगी। नल को खुला छोड़ना, टपकते नल को अनदेखा करना बंद करना होगा। आज अगर पानी बचाएंगे तो कल की पीढ़ी सुरक्षित रहेगी। उन्होंने खुद परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव-सह-निदेशक डॉ. असद इमाम ने चिंता जताई कि आज सबसे ज्यादा नुकसान प्रकृति को हो रहा है। हवा, मिट्टी और पानी – तीनों प्रदूषित हो रहे हैं। पानी की फिजूलखर्ची आने वाले समय में बड़े संकट को न्योता देगी। बच्चों को अभी से जल का सही इस्तेमाल सिखाना होगा क्योंकि आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
ट्रस्ट के सहायक निदेशक आदिल इमाम ने कहा कि शहरों में शावर से घंटों नहाना और पाइप लगाकर गाड़ी धोना आम बात हो गई है। अगर बचपन से ही बच्चों को पानी की अहमियत बताई जाए तो आदत में बदलाव आएगा। ट्रस्ट के सलाहकार कैसर इमाम ने भी दो टूक कहा कि प्राकृतिक संसाधन नहीं बचाए तो हमारा भविष्य अंधेरे में चला जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जल संरक्षण पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। फिल्म में बताया गया कि पानी का सही उपयोग कैसे करें और बर्बादी के क्या नुकसान होंगे। इसके अलावा पोस्टर मेकिंग, निबंध, कविता पाठ, क्विज और फिंगर प्रिंटिंग जैसी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे स्कूल का माहौल पर्यावरणमय हो गया।

Taza Khabar