सहारनपुर २२ अप्रैल २६ * चौकी प्रभारी के अभाव में 10 गांवों के ग्रामीण परेशान, शिकायत के लिए भटक रहे लोग….
✅सहारनपुर/तीतरों। बहलोलपुर पुलिस चौकी पर पिछले करीब दो माह से स्थायी चौकी प्रभारी की तैनाती न होने के कारण क्षेत्र के लगभग 10 गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं और शिकायतों के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, बहलोलपुर चौकी से जुड़े गांवों में महंगी, बहलोलपुर, हैदरपुर, बेरखेड़ी मुसलमान, बरसी, ठोल्ला, फतेहपुरचंदपुर और बाल्लू सहित अन्य गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोगों को चौकी प्रभारी के अभाव में समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पा रही है।ग्रामीणों योगेंद्र सिंह, सुभाष सैनी, राजकुमार, महेंद्र सिंह, ब्रिजपाल सिंह और अमित पांचाल का कहना है कि चौकी पर अधिकारी की तैनाती न होने से फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही। इतना ही नहीं, चौकी का सीयूजी नंबर भी लगातार बंद रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए उन्हें सीधे थाने का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी चौकी प्रभारी की नियुक्ति और सीयूजी नंबर को चालू कराने की मांग की है।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,