खबर | आगरा
आगरा 22 अप्रैल २०२६ * आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है
आगरा में बढ़ती गर्मी के बीच यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सहयोग की अपील की गई है। एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद ने सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई और आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ट्रैफिक पुलिस के जवान तेज धूप, प्रदूषण और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों का कर्तव्य है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।
इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ट्रैफिक कर्मियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिपोर्ट रेहान खान आगरा

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*