*बांदा 21अप्रैल 26*नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा ने कार्यभार ग्रहण किया, कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**नवागंतुक जिलाधिकारी बांदा, श्री अमित आसेरी जी जो 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं उन्होंने आज कोषागार पहुंचकर विधिवत चार्ज/कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व वह विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पद पर कार्यरत रहे हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया तथा उपस्थित कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।
More Stories
मुजफ्फरनगर/मेरठ, 13 अक्टूबर 2026 सूफी अमजद अली बने बीएमपी के मेरठ महानगर अध्यक्ष
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*KDA में भ्रष्टाचार की भरमार और फर्जी दस्तावेजों से कार्रवाई के विरोध में TUCC नगर अध्यक्ष राकेश रावत की हुंकार
पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26* पूजा घर के तहखाने में छिपाया था गांजा, 3.580 KG बरामद, एक धराया*