May 19, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 22जनवरी*कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस / वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी की ओर से भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया गया,

बाँदा 22जनवरी*कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस / वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी की ओर से भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया गया,

दिनांक 22 जनवरी 2022, बाँदा(उप्र),

बाँदा 22जनवरी*कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस / वार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी की ओर से भर्ती विधान युवा घोषणा पत्र जारी कर दिया गया,

शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय सिंह शानू, एन एस यू आई जिलाध्यक्ष शनी पटेल, बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी ने युवाओं के भर्ती विधान घोषणा पत्र को संयुक्त रुप से जारी किया।
इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सात करोड़ युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा बद्ध है, प्रदेश का लाखों युवा बेरोजगार टहल रहा है, कांग्रेस पार्टी को इनकी फिक्र है, इनको सक्षम, सामर्थ्यवान एवं भविष्य उज्जवल बनाया जाएगा, कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर नौकरियों में भर्ती के लिए क्रांतिकारी शुरुआत कर देगी। इधर 5 वर्षों से बेरोजगारी 13 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हालत किसने पैदा किए हैं सर्व विदित है, 32 वर्षों से यहा इस ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया गया। कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर शिक्षकों के प्राइमरी के 15 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा, माध्यमिक शिक्षको के 38000 पदों को भी भरा जाएगा, संस्कृत विद्यालयों में 20000 पद खाली है, महाविद्यालयों में 8000 पद खाली है, 32000 प्रशिक्षकों के पद खाली है तथा अन्य स्टाफ के भी हजारों पद खाली है सब भर दिए जाएंगे। कांग्रेस ने प्रतिज्ञा की है कि अस्पताल कर्मचारियों से खाली है, डॉक्टरों की कमी है पद रिक्त है, टेक्निकल पद खाली है सब भरे जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार, व्यवसाय, कारोबार के लिए सस्ता लोन दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी किसानो की जमीनों की रक्षा करेगी। कांग्रेस पार्टी नें प्रतिज्ञा की है कि उनकी सरकार बनने पर पुलिस विभाग में जो 15 लाख पद खाली पड़े हैं उनको युवाओं की नियुक्ति कर भर दिया जाएगा। विभिन्न विभागों में जैसे राजस्व में 29000 पद तथा बाल विकास में 6000 पद, कृषि विभाग में 12000 पद, रसद विभाग में 4500 पद, पंचायत राज में 9000 पद, लोक निर्माण में 11000 पद, वन विभाग में 4700 पद, वित्त विभाग में 4500 पद, रजिस्ट्री विभाग में 9000 पद खाली पड़े हैं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही इन्हे भर दिया जाएगा। युवाओं को सभी परीक्षाएं देने बाहर जाने पर फ्री यात्रा सुविधा दी जाएगी।
कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बस यात्रा सुविधा मुफ्त दिये जाने, पात्र गृहस्थी को प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर दिये जाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। किसानों को बिजली, पानी की सुविधा, आम उपभोक्ताओं को भी इस पर छूट देने की घोषणा पहले की जा चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिलाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त धन मुहैय्या कराने के लिए प्रतिज्ञा बद्ध है। हम चाहते हैं कि बेरोजगार, बेरोजगार न रहे, किसान बदहाल न रहे, गरीब खुशहाली एहसास करे ऐसी व्यवस्था करने का वचन देते हैं। सभी प्रकार की पेंशन बढ़ाई जाएगी क्योंकि इधर मंहगाई ने गरीब को तोड़ दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस / वार्ता में बाँदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष बी लाल, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, राजेश गुप्ता, शिवबली सिंह, धर्मेश कुमार सिंह, दीपक सिंह, अशरफ उल्ला पप्पू रम्पा, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, नाथूराम सेन, अली बक्स आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.